scriptमैदान में गरजेगी आधी दुनिया, संख्या भले ही कम पर जज्बा भरपूर, पढ़ें पूरी खबर… | Women are less interested in Rajiv Gandhi rural and urban Olympic Game | Patrika News
पाली

मैदान में गरजेगी आधी दुनिया, संख्या भले ही कम पर जज्बा भरपूर, पढ़ें पूरी खबर…

Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Game : प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महज 28 प्रतिशत महिलाएं ही इन खेलों में भाग ले रही हैं। प्रदेश में ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक में 23 लाख 67 हजार 4 पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में 16 लाख 96 हजार 175 महिला खिलाड़ियों ने ही पंजीयन कराया है।

पालीJun 13, 2023 / 08:07 pm

Rajkamal Ranjan

मैदान में गरजेगी आधी दुनिया, संख्या भले ही कम पर जज्बा भरपूर, पढ़ें पूरी खबर...

मैदान में गरजेगी आधी दुनिया, संख्या भले ही कम पर जज्बा भरपूर, पढ़ें पूरी खबर…

Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Game : खेलों के प्रति प्रदेशवासियों की रुचि बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए शुरू राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की रुचि नहीं है। प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महज 28 प्रतिशत महिलाएं ही इन खेलों में भाग ले रही हैं। प्रदेश में ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक में 23 लाख 67 हजार 4 पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में 16 लाख 96 हजार 175 महिला खिलाड़ियों ने ही पंजीयन कराया है।
प्रदेश में शहरी ओलम्पिक में 6 लाख 88781 पुरुष खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। जबकि महिलाओं की संख्या 4 लाख 17573 ही है। जो पुरुषों से 2 लाख 71 हजार 208 कम है। ग्रामीण ओलम्पिक में 16 लाख 78223 की तुलना में 12 लाख 86002 महिलाओं ने पंजीयन कराया है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की संख्या पुरुषों से 3 लाख 99621 कम है।
टॉपिक एक्सपर्ट
महिलाओं यदि अच्छा मार्गदर्शन मिले तो वे बेहतर खिलाड़ी बन सकती है। हमारे राजस्थान की सोच महिलाओं व बालिकाओं खेलों में आगे आने में बाधा बनती है। जबकि महिलाओं के खेलों में पुरुषों की तुलना में कम प्रतिस्पर्द्धा है। हमारे पाली जिले से कई महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक भी खेली है। उनको प्रोत्साहित करना जरूरी है।
राजेश पाटनेचा, सचिव, जिला ओलम्पिक संघ, पाली
शहरी ओलम्पिक में इतने खिलाड़ी पंजीकृत
जिला पुरुष महिला
श्रीगंगानगर 36372 29563
जयपुर 42490 18825
भरतपुर 40922 18715
पाली 30364 22152
सवाई माधोपुर 30106 21857
हनुमानगढ़ 29617 22133
सीकर 31194 17118
उदयपुर 24295 21263
बीकानेर 24688 17412
अलवर 27627 12867
झुंझनूं 23664 15801
भीलवाड़ा 22292 15660
दौसा 24134 13071
चित्तौड़गढ 19140 14875
चूरू 21363 12040
नागौर 22417 9617
सिरोही 16596 12648
जालोर 16814 12440
धौलपुर 18536 9584
कोटा 17697 9670
टोंक 17959 9360
करौली 18313 8806
बारां 16185 9626
बूंदी 15272 9703
जोधपुर 15612 5857
बांसवाड़ा 13013 6741
बाड़मेर 14050 5583
अजमेर 12088 5006
राजसमंद 9645 7358
डूंगरपुर 10238 6633
प्रतापगढ़ 9597 6814
जैसलमेर 8803 4834
झालावाड़ 7258 4241
ग्रामीण ओलम्पिक में पंजीकृत खिलाड़ी
जिला पुरुष महिला
सवाई माधोपुर 73602 64745
करौली 53363 41858
भतरपुर 90764 70819
झुंझनूं 98952 86801
श्रीगंगानगर 114956 105563
पाली 68012 51404
जालोर 39245 24733
चूरू 53096 42403
टोंक 43075 30247
जयपुर 103671 72747
बीकानेर 82442 71709
उदयपुर 119647 105683
बारां 40960 30060
प्रातपगढ़ 28540 17939
दौसा 37225 27486
धौलपुर 30520 22427
चित्तौडगढ 34425 23004
सिरोही 35918 26870
बूंदी 47715 38995
राजसमंद 27490 22799
डूंगरपुर 22523 11468
झालावाड़ 32713 20263
कोटा 27362 21566
सीकर 41990 28988
भीलवाड़ा 54065 44842
हनुमानगढ़ 41747 33262
जोधपुर 42912 22911
जैसलमेर 18504 11077
बांसवाड़ा 53649 35717
नागौर 43277 31914
अजमेर 17986 10103
बाड़मेर 24860 7560
अलवर 33017 20639

Hindi News / Pali / मैदान में गरजेगी आधी दुनिया, संख्या भले ही कम पर जज्बा भरपूर, पढ़ें पूरी खबर…

ट्रेंडिंग वीडियो