मुंबई में तूफान ने दी दस्तक
सोमवार को मुंबई में तेज रफ्तार आंधी और तूफान ने मौसम बिगाड़ दिया। खराब मौसम के ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खराब मौसम में मन्नारा बारिश में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।मन्नारा ने छत पर किया स्टंट
मन्रारा चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पहली बारिश का मजा ले रही हैं। बारिश में भीगते हुए मन्नारा ने छत पर खूब डांस भी किया। इसके साथ ही वो छत पर चढ़कर स्टंट करती हुई भी नजर आईं।‘लीड रोल मिलेगा, लेकिन 1 शर्त पर’, कास्टिंग काउच पर छलका इस एक्ट्रेस का दर्द
यूजर्स ने मन्नारा को क्यों किया ट्रोल?
मन्नारा का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में ढेरों कमेंट आ रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को खराब मौसम से परेशान लोगों की याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आंधी में लोगों के घर उजड़ गए।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘लोग परेशान हैं और इन्हें नाचना है’। एक अन्य यूजर ने मन्नारा को स्टंट ना करने की सलाह दी।बता दें कि हाल में सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 में मन्नारा चोपड़ा ने हिस्सा लिया था। शो में मन्नारा सेकंड रनर-अप रही थीं।