scriptParis Olympics 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को सौंपी कमान | indian hockey team announces for paris olympics 2024 harmanpreet will continue to lead the team | Patrika News
अन्य खेल

Paris Olympics 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को सौंपी कमान

Indian Hockey Team for Paris Olympics 2024: हॉकी इंडिया ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक के लिए 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है तो मिडफील्डर हार्दिक सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

नई दिल्लीJun 26, 2024 / 02:36 pm

lokesh verma

Indian Hockey Team Announces for Paris Olympics 2024
Indian Hockey Team Announces for Paris Olympics 2024: हॉकी इंडिया ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक के लिए 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होने वाले पेरिस ओलंपिक में हिस्‍सा लेगी। हरमनप्रीत का ये तीसरे ओलंपिक होगा। टीम में अनुभवी खिलाडि़यों के साथ 5 युवा खिलाडि़यों को भी जगह दी गई है, जो ओलंपिक डेब्‍यू करेंगे। मिडफील्डर हार्दिक सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

दो खिलाड़ी खेलेंगे चौथा ओलंपिक

टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं, जो दोनों अपना चौथा ओलंपिक खेलेंगे। डिफेंस लाइन में हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुमित और संजय शामिल हैं, जबकि मिडफील्ड में राज कुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद का योगदान देखने को मिलेगा। फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और गुरजंत सिंह जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

ये 5 खिलाड़ी करेंगे ओलंपिक डेब्‍यू

इसके अलावा, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, मिडफील्डर नीलकांत शर्मा और डिफेंडर जुगराज सिंह को वैकल्पिक एथलीट के रूप में नामित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह वे पांच खिलाड़ी हैं, जो पेरिस में अपना ओलंपिक डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर

1. श्रीजेश परट्टू रवींद्रन

डिफेंडर

2. जरमनप्रीत सिंह
3. अमित रोहिदास
4. हरमनप्रीत सिंह
5. सुमित
6. संजय

मिडफील्डर

7. राजकुमार पाल
8. शमशेर सिंह
9. मनप्रीत सिंह
10. हार्दिक सिंह
11. विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड

12. अभिषेक
13. सुखजीत सिंह
14. ललित कुमार उपाध्याय
15. मनदीप सिंह
16. गुरजंत सिंह

वैकल्पिक एथलीट

17. नीलकांत शर्मा
18. जुगराज सिंह
19. कृष्ण बहादुर पाठक

Hindi News / Sports / Other Sports / Paris Olympics 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को सौंपी कमान

ट्रेंडिंग वीडियो