scriptFIH Hockey Stars Awards: पेरिस ओलंपिक में कमाल दिखाने वाले ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नामित | Harmanpreet Singh and PR Sreejesh nominated for FIH Hockey Stars Awards | Patrika News
अन्य खेल

FIH Hockey Stars Awards: पेरिस ओलंपिक में कमाल दिखाने वाले ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नामित

पुरुष और महिला को मिलाकर कुल 30 खिलाड़ियों को दोनों जेंडर कैटेगरी में छह अवार्ड के लिए चुना गया है।

नई दिल्लीSep 17, 2024 / 08:06 pm

satyabrat tripathi

pr sreejesh

pr sreejesh

FIH Hockey Stars Awards: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित किया है, जबकि पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश गोलकीपर ऑफ द ईयर की होड़ में बने हुए हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत भारत पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। 

भारतीय खिलाड़ियों के साथ ये भी होड़ में 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 हॉकी टूर्नामेंट में 8 मैचों में 10 गोल किए थे और पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में अपना अभियान समाप्त किया था। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए न्यूजीलैंड के थिएरी ब्रिंकमैन, नीदरलैंड्स के जोएप डी मोल, जर्मनी के हेंस मुलर और इंग्लैंड के जैक वालेस के साथ होड़ में हैं।
वहीं, गोलकीपर ऑफ द ईयर की दौड़ में पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश के साथ नीदरलैंड्स के पिरमिन ब्लाक, स्पेन के लुइस कैलज़ादो, जर्मनी के जीन-पॉल डैनबर्ग और अर्जेंटीना के टॉमस सैंटियागो इस पुरस्कार के अन्य दावेदार हैं।

कुल 30 खिलाड़ी चुने गए

पुरुष और महिला को मिलाकर कुल 30 खिलाड़ियों को दोनों जेंडर कैटेगरी में छह अवार्ड के लिए चुना गया है। इनमें FIH प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर अवार्ड और FIH राइजिंग स्टार अवार्ड्स ऑफ द ईयर सम्मान शामिल है। नामांकन की पुष्टि एक्सपर्ट पैनल की ओर से की गई। पैनल में प्रत्येक महाद्वीपीय महासंघ के चुने गए खिलाड़ी, कोच और अधिकारी शामिल थे। राष्ट्रीय टीम के कप्तानों, प्रशंसकों, खिलाड़ियों और मीडिया के लिए वोटिंग 11 अक्टूबर तक खुली रहेगी। सभी के वोटों को जोड़कर प्रत्येक पुरस्कार के लिए विजेता घोषित किया जाएगा।

Hindi News/ Sports / Other Sports / FIH Hockey Stars Awards: पेरिस ओलंपिक में कमाल दिखाने वाले ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नामित

ट्रेंडिंग वीडियो