‘मिधिली’ के चलते गिरेगा तापमान
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव क्षेत्र के कारण तटीय क्षेत्रों में चक्रवात का संकट गहरा गया है। चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश होते हुए सुंदरबन से गुजरेगा। चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यूपी में भी दिखेगा असर
इस चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। खासकर तटीय इलाको में, तूफान के चलते यूपी समेत कई राज्यों में तेजी के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। जिससे ठंड में काफी इजाफा होगा। हालांकि अभी उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को आने वाले आगे के दिनों की झलक दिखा दी है। उम्मीद की जा रही है इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारत मौसम विभाग लखनऊ के अनुसार अगले कुछ दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। प्रदेश में बारिश का भी कोई अलर्ट नहीं है।