scriptShiekh Hasina: 57 मुस्लिम देशों को छोड़कर शेख हसीना ने भारत में ही क्यों ली शरण? | Bangladesh Ex PM Sheikh Hasina leave 57 Muslim countries and take refuge in India | Patrika News
विदेश

Shiekh Hasina: 57 मुस्लिम देशों को छोड़कर शेख हसीना ने भारत में ही क्यों ली शरण?

Shiekh Hasina: ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ने ही शेख हसीना को शरण देने से इनकार कर दिया है। अब शेख हसीना किस देश में जाने की तैयारी कर रही हैं, ये सवाल हर किसी के जेहन में घूम रहा है।

नई दिल्लीAug 07, 2024 / 02:24 pm

Jyoti Sharma

Shiekh Hasina: एक और तख्तापलट झेल रहे बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने इन दिनों भारत में शरण ली हुई है। आरक्षण में कोटा सिस्टम के विरोध में शुरू हुई हिंसा तख्तापलट तक पहुंच जाएगी ये तो खुद शेख हसीना ने भी नहीं सोचा होगा। प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दिया और तुरंत भारत के लिए रवाना हो गईं। शेख हसीना और भारत की नजदीकियों को देखते हुए उन्होंने भारत में शरण लेने के बारे में सोचा, ये बात कई विशेषज्ञ कह रहे हैं तो वहीं कई लोग ये सवाल भी उठा रहे हैं कि बांग्लादेश, जो कि एक मुस्लिम देश है, वहां की प्रधानमंत्री ने दुनिया के किसी मुस्लिम देश में ना जाकर भारत में ही क्यों शरण ली? क्यों वो धर्मनिरपेक्ष देश भारत में आईं?

किसी मुस्लिम देश में क्यों नहीं गईं शेख हसीना?

बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद शेख हसीना (Shiekh Hasina) तुरंत देश छोड़कर चली आईं। भारत में आने के बाद उनके ब्रिटेन, अमेरिका में जाने की खूब खबरें उड़ी भी थीँ। लेकिन ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ने ही शेख हसीना को शरण देने से इनकार कर दिया है। अब शेख हसीना किस देश में जाने की तैयारी कर रही हैं ये अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन इतना कहा जा रहा है कि अगर इस देश ने भी हसीना को शरण नहीं दी तो फिर वो अनिश्चितकाल के लिए भारत में रह सकती हैं।

मुस्लिम देशों में क्यों शरण नहीं ले रही हसीना?

पूरी दुनिया में आधिकारिक तौर पर घोषित 57 मुस्लिम देश हैं। बांग्लादेश भी खुद को एक इस्लामिक देश बताता है। शेख हसीना खुद इस्लाम धर्म से हैं. बावजूद इसके उन्होंने भारत में शरण ली हुई है। जानकार कहते हैं कि बांग्लादेश भले ही एक मुस्लिम देश है और दुनिया में 57 मुस्लिम देश हैं, उनके साथ बांग्लादेश के अच्छे संबंध हैं। लेकिन जो संबंध और जो नजदीकियां बांग्लादेश और शेख हसीना के भारत से हैं, वो किसी और से नहीं है। दूसरे मुस्लिम देशों के मुकाबले शेख हसीना ने भारत में ज्यादा सुरक्षित रहेंगी ये सोचकर ही उन्होंने भारत में शरण ली हुई है। 
दूसरा ये शेख हसीना साल 1981 में जब जर्मनी से अपने पति और बच्चों के साथ भारत आईं थीं, तब भी भारत ने ही उन्हें बगैर किसी समस्या की चिंता करते हुए उन्हें शरण दी थी और पूरी सुरक्षा प्रदान की थी, वो भी ऐसे वक्त पर जब बांग्लादेश की सेना ने हसीना के पूरे परिवार को खत्म कर दिया था और वो हसीना और उनके परिवार को मारने की फिराक में थे।  तब भारत ने हाई लेवल की सिक्योरिटी देकर हसीना की ना केवल जान बचाई बल्कि हसीना के मन में भारत के लिए एक खास जगह बना ली। इसलिए जब बांग्लादेश छोड़ने की नौबत शेख हसीना के सामनेे आई तो उन्होंने कहीं और जाने से बेहतर भारत में शरण लेने को ठीक समझा और वो यहां आ गईं। 

अब कहां जा सकती हैं शेख हसीना?

भारत में रह रहीं शेख हसीना अब अमेरिका और यूके के मना करने के बाद किस देश में जा सकती है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख हसीना अब फ्रांस, चिली, संयुक्त अरब अमीरात, कतर जैसे देशों में जाने की कोशिश में लगी हुई हैं। 

Hindi News/ world / Shiekh Hasina: 57 मुस्लिम देशों को छोड़कर शेख हसीना ने भारत में ही क्यों ली शरण?

ट्रेंडिंग वीडियो