scriptMonsoon 2024: दो घंटे में दिल्ली आएगी आंधी,NCR में चलेगा तूफान, राजस्थान में भी गिरा तापमान | Monsoon 2024: It will reach Delhi in two hours, storm will hit NCR, temperature also dropped in Rajasthan | Patrika News
समाचार

Monsoon 2024: दो घंटे में दिल्ली आएगी आंधी,NCR में चलेगा तूफान, राजस्थान में भी गिरा तापमान

Monsoon 2024: भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अब मध्य भारत और पूर्वी भारत में एडवांस मानसून की स्थिति पैदा हो गई है। हीट वेव की स्थिति काफी हद तक निकल चुकी है।

नई दिल्लीJun 20, 2024 / 03:39 pm

Anand Mani Tripathi

Monsoon 2024: दिल्ली में मॉनसून आने से पहले प्री मॉनसून ने 10 डिग्री तक तापमान गिरा दिया है। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने तापमान में तेजी से तब्दीली की है। इससे पहले तपिश ने पूरी तरह से दिल्ली को झुलसा दिया था। लू के कारण लोग अस्पताल पहुंच रहे थे और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा ने हीट स्ट्रोक विभाग खोलने के निर्देश जारी कर दिए थे। प्री मॉनसून के कारण दिल्ली से लेकर कश्मीर तक राहत मिली है। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों पर वर्षा हुई है।
Monsoon 2024
दिल्ली में मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि अब मध्य भारत और पूर्वी भारत में एडवांस मानसून की स्थिति पैदा हो गई है। हीट वेव की स्थिति काफी हद तक निकल चुकी है। उत्तर प्रदेश और खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक-दो इलाकों में 5 दिनों तक हीट वेव की स्थिति जारी रहेगी. पंजाब और हरियाणा में हीट वेव की चेतावनी नहीं दी गई है. इसी तरह कोंकण, गोवा, कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल में अगले 3 से 4 दिन भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि दिल्ली में 23 और 24 को आइसोलेटेड ऊष्मा होने की संभावना है। आज भी दिल्ली में आंधी तूफान आने की संभावना लग रही है.”

Hindi News / News Bulletin / Monsoon 2024: दो घंटे में दिल्ली आएगी आंधी,NCR में चलेगा तूफान, राजस्थान में भी गिरा तापमान

ट्रेंडिंग वीडियो