scriptउप चुनाव में उत्साह, 80.52 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट | Patrika News
समाचार

उप चुनाव में उत्साह, 80.52 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

देशनोक नगर पालिका वार्ड संख्या 4 के सदस्य के निर्वाचन के लिए हुआ उप चुनाव, मतगणना आज बीकानेर. देशनोक नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 के सदस्य के निर्वाचन के लिए रविवार को उप चुनाव हुआ। प्रात: 7 बजे से प्रारंभ हुई मतदान प्रक्रिया में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। प्रात: 7 […]

बीकानेरJun 30, 2024 / 11:19 pm

Vimal

देशनोक नगर पालिका वार्ड संख्या 4 के सदस्य के निर्वाचन के लिए हुआ उप चुनाव, मतगणना आज

बीकानेर. देशनोक नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 के सदस्य के निर्वाचन के लिए रविवार को उप चुनाव हुआ। प्रात: 7 बजे से प्रारंभ हुई मतदान प्रक्रिया में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया के दौरान वार्ड क्षेत्र के 80.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के लिए कुल 493 मतदाता थे। इसमें से 397 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उप चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मतदान के बाद ईवीएम मशीन को कड़े सुरक्षा पहरे में स्ट्रांग रूम में रखवाई गई है। सोमवार को प्रात: 9 बजे मतगणना होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
सूर्य चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान प्रतिशत

प्रात: 7 बजे प्रारंभ हुआ मतदान दिन में सूर्य चढ़ने के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। पहले दो घंटे में प्रात: 9 बजे तक 29.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्याह्न 12 बजे तक 65.72 प्रतिशत मतदान, दोपहर 3 बजे तक 77.68 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 80.52 प्रतिशत मतदान हुआ। बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित मतदान केन्द्र पर वोट डाले गए। पहले पांच घंटे में जहां मध्याह्न 12 बजे तक 65 फीसदी तक मतदान हुआ। वहीं मध्याह्न 12 से शाम 5 बजे के बीच करीब 16 फीसदी तक मतदान हुआ।
ऐसे हुआ मतदान –

समय – मतदान प्रतिशत

प्रात: 9 बजे तक – 29.20

मध्याह्न 12 बजे तक – 65.72

दोपहर 3 बजे तक – 77.68

शाम 5 बजे तक – 80.52

Hindi News/ News Bulletin / उप चुनाव में उत्साह, 80.52 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

ट्रेंडिंग वीडियो