कार्यकारिणी में संरक्षक विजय बलाडिय़ा, हेमन्त गोयल, दिनेश गुप्ता को बनाया गया। कार्यकारिणी में विनोद दुगड़ को अध्यक्ष, राजेश मिढ़ा व सौरभ शर्मा को उपाध्यक्ष, अश्वनी गर्ग को महासचिव, आशीष गोयल को कोषाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को सचिव, मनीष अरोड़ा को संगठन सचिव, संजीव गोयल को प्रचार सचिव मनाया गया। शुगर जांच व बीपी जांच शिविर प्रभारी जितेन्द्रपाल गर्ग व सह प्रभारी मनोज प्रजापत को बनाया गया। विनोद दुगड़, अश्वनी गर्ग, आशीष गोयल, हेमन्त गोयल व राजेन्द्र ग्रोवर को सदस्य अभियान कमेटी का सदस्य बनाया गया।
वार्षिक आमसभा में पूर्व अध्यक्ष गुरदीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, पूर्व महासचिव सतीश गोयल, अरुण खुराना ‘बॉबी, पार्षद सुरेश धमीजा, मनीष अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, पूर्व महासचिव रजनीश गोदारा, मुकेश बडग़ूजर, शंकर सिंह नरुका, हरपाल गर्ग, भवानी शंकर शर्मा, अशोक नंदा, सुशांत डोडा, देवेश नागपाल ‘देबू’, मनमोहन गर्ग, करणवीर सिंह, अनिल सिहाग, सुरेश चाहर, मानवेंद्र भादू, आत्माराम वर्मा, जितेंद्र पाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के सदस्यों ने संगठन के विस्तार और आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की। सदस्यों ने सुझाव दिया कि दीपावली पर दुकान सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाए और दीपोत्सव के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन किया जाए।