scriptज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए लगा दिया नो एंट्री का बोर्ड: मोदी | Patrika News
नई दिल्ली

ज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए लगा दिया नो एंट्री का बोर्ड: मोदी

पीएम मोदी बोले – हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी

प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव को
भारत के संविधान की जीत बताया

नई दिल्लीOct 09, 2024 / 03:40 pm

Navneet Mishra

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। पहले कांग्रेस सोचती थी कि वो चाहे काम करे या न करे, लोग तो उसको वोट देंगे ही।लेकिन अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है।उसका डिब्बा गोल हो चुका है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है।सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए वो सरकार में आने के बाद देश और समाज को दांव पर लगाने से नहीं हिचकती।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से नफरत करता है, उनसे चिढ़ता है।आज जब दलित, पिछड़े, आदिवासी शीर्ष स्थान पर जा रहे हैं, तो इनके पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं।कांग्रेस, भारत के समाज को कमजोर करके, भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। इसलिए वो अलग-अलग वर्गों को भड़का रहे हैं, लगातार आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है।हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 10 चुनाव में हरियाणा के लोगों ने हर 5 साल के बाद सरकार बदली।लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है, वो अभूतपूर्व है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश ने देखा कि कैसे किसानों को भड़काने का प्रयास हुआ, लेकिन हरियाणा के किसानों ने उन्हें करारा जवाब दिया कि वो देश के साथ हैं, भाजपा के साथ हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। जम्मू-कश्मीर में जितनी भी पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं, उनमें वोट शेयर के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Hindi News / New Delhi / ज्यादातर राज्यों के लोगों ने कांग्रेस के लिए लगा दिया नो एंट्री का बोर्ड: मोदी

ट्रेंडिंग वीडियो