scriptWeather Update: इन राज्यों में फिर से झुलसाएगी भीषण गर्मी, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम | Weather Forecast Update heat wave to be back Alert In These States | Patrika News
राष्ट्रीय

Weather Update: इन राज्यों में फिर से झुलसाएगी भीषण गर्मी, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Update: उत्तर भारत में में एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना कर सकती है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले हफ्ते यहां का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिम और मध्य भारत का रहेगा। यहां भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी।

Apr 23, 2022 / 10:42 am

Shaitan Prajapat

Weather Forecast Update

Weather Forecast Update

Weather Forecast Update: उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। देश के कई हिस्सों में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि गर्मी अभी और बढ़ सकती है और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक का कई स्थानों पर इजाफा देखने को मिलेगा। देश की राजधानी दिल्ली में और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। देश के कुछ हिस्सा में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चलने से तापमान में गिरावट आई है। लेकिन एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले सप्ताह में उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पश्चिम और मध्य भारत में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

तीखी धूप के बीच 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के आसार




यूपी में 40 से अधिक रहेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से लोगों को बुरा हाल है। प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से लोगों थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर एक चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ‘लू’ चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक ही रहेगा।

 

महाराष्ट्र का मौसम का हाल
महाराष्ट्र में भी लोगों को गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के मुंबई सहित कुछ जिलों में लोगों को गर्मी सताएगी। अगले दिनों में तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक इजाफा होने का अनुमान है।

 

बिहार में हल्की बारिश के आसार
उत्तरी बिहार और मध्य बिहार में चक्रवाती सिस्टम की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार ,भागलपुर और बांका आदि निकटवर्ती क्षेत्र में बारिश का का पूर्वानुमान लगाया गया है।

 

झारखंड का गर्मी से राहत
झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम के अनुसार, आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सा में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दिल्ली में दो दिन चलेंगी तेज हवाएं
देश की राजधानी एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना कर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज से अगले दो दिन में मौसम में अलग तरह का बदलाव आएगा। दोनों दिन दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। अगले हफ्ते यहां का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

इन राज्यों में चलेगी लू
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर से इन राज्यों में लू चलने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मध्यप्रदेश और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में भी फिर से लू चलेगी।

यह भी पढ़ें

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, ‘लू’ वाली गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, 40 से अधिक रहेगा तापमान




इन राज्यों में हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सा में बादल छाए रहेंगे। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी हिमालय, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Hindi News/ National News / Weather Update: इन राज्यों में फिर से झुलसाएगी भीषण गर्मी, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो