scriptपश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बढ़ेगी गलन, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल | temperature wil down in North India due to western disturbance know the weather condition of your state | Patrika News
राष्ट्रीय

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बढ़ेगी गलन, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में गलन बढ़ने की संभावना है।

Dec 15, 2023 / 07:59 am

Prashant Tiwari

weather.jpg

weather

 

कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं लगातार हो रही बारिश ने तो कहीं बर्फबारी ने तापमान गिरा दिया है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 15 दिसंबर से शीतलहर चलने की संभावना है।

गुरुवार को रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आगामी पांच दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे मौसम और तापमान में बदलाव हो सकता है। वहीं, गुरुवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान ने दिल्ली का इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जिससे हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। यह विशेषकर शीतकालीन महीनों में होने वाली बारिश की कमी और ठंडक के कारण हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने और उचित सुरक्षा उपायों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

 

झारखंड में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

उत्तर भारत में ठंडी हवा के कारण झारखंड में ठंड बढ़ चुकी है और रांची में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

इसके अलावा, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से ज्यादा बर्फबारी और अफगानिस्तान-पाकिस्तान इलाके से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में भी ठिठुरन भरी ठंड पड़ने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और ठंडी हवा के प्रभाव से बचाव के उपायों को ध्यान में रखने की सिफारिश की गई है। कश्मीर में शीत लहर के प्रभाव ने ठिठुरन बढ़ा दी जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 दिसंबर तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा लेकिन वीकेंड में हल्की बारिश के आसार हैं।

यूपी-बिहार में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गलन में बढ़ा है। 15 और 16 दिसंबर को प्रदेश में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं 17 और 18 दिसंबर को मौसम सामान्य तौर पर शुष्क बना रहेगा। वहीं, दिसंबर बीतने के साथ ही बिहार के अधिकतर जिलों में बीते पारा 5 से 6 डिग्री तक गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और तेजी से गिरेगा जिससे इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इससे जनजीवन प्रभावित होगा।

 

कहां-कहां होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जैसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, और त्रिपुरा के कुछ हिस्से। लोगों को आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाने और मौसम के बदलावों के लिए सतर्क रहने की सिफारिश की जाती है।

Hindi News / National News / पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बढ़ेगी गलन, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो