scriptSEBI के 500 कर्मचारियों ने लगाया टॉक्सिक वर्क कल्चर का आरोप, चीफ माधबी पुरी बुच की सरकार से शिकायत | SEBI 500 employees allege toxic work culture complain to government working style of Chief Madhabi Puri Buch | Patrika News
राष्ट्रीय

SEBI के 500 कर्मचारियों ने लगाया टॉक्सिक वर्क कल्चर का आरोप, चीफ माधबी पुरी बुच की सरकार से शिकायत

SEBI Chief Madhabi Puri Buch: सेबी के करीब 500 कर्मचारियों व अधिकारियों ने SEBI चीफ माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) के काम करने की शैली पर सवाल उठा रहे हैं।

नई दिल्लीSep 05, 2024 / 09:51 am

Akash Sharma

Madhabi Puri Buch

Securities and Exchange Board of India Chief Madhabi Puri Buch

SEBI Chief Madhabi Puri Buch: सेबी के करीब 500 कर्मचारियों व अधिकारियों ने SEBI चीफ माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) के काम करने की शैली पर सवाल उठा रहे हैं। इसकी सरकार से शिकायत की है। सेबी प्रमुख पर ऑफिस कल्चर (Toxic office Culture) को टॉक्सिक बनाने का आरोप लगाया है। बाजार नियामक सेबी ने लगभग आधे कर्मचारियों की नाराजगी और टॉक्सिक वर्क कल्चर के आरोपों के बीच अब आधिकारिक रूप से सफाई जारी की है।
Madhabi Puri Buch
आधार कार्ड अपडेट करने की आ गई लास्ट डेट, घर बैठे फ्री में ऐसे करें UpdateMadhabi Puri Buch

SEBI कर्मचारियों व अधिकारियों ने लगाए ये आरोप

SEBI के कर्मचारियों ने माधबी पुरी बुच के ऊपर ऑफिस का माहौल खराब करने, साथ काम करने वाले लोगों के साथ खराब बर्ताव करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। खबरों में कहा गया था कि सेबी के अधिकारियों ने चीफ के खराब व्यवहार की शिकायत पिछले महीने वित्त मंत्रालय को पत्र भेजकर की है। सेबी के कर्मचारियों का आरोप है कि माधबी टॉक्सिक वर्क कल्चर को बढ़ावा देती हैं। ऑफिस मीटिंग में कर्मचारियों के ऊपर चिल्लाना और सार्वजनिक तौर पर डांटना आम बात हो गई है। शिकायती पत्र पर सेबी के लगभग 500 कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि सेबी में कर्मचारियों की कुल संख्या करीब 1 हजार है।

‘बाहर से मिसगाइड हो रहे कर्मचारी’

बाजार नियामक ने बुधवार देर शाम अपने ऊपर लगे आरोपों पर एक बयान जारी किया। बयान में कहा कि HRA और टॉक्सिक वर्क कल्चर को लेकर कर्मचारियों की आपत्तियां बाहरी तत्वों से मिसगाइडेड हैं। संभवत: ये मिसप्लेस्ड हैं। साथ ही नियामक ने ये भी कहा कि इस तरह के आरोपों का उद्देश्य संस्थान की विश्वसनीयता को संदिग्ध बनाना है।

Hindi News/ National News / SEBI के 500 कर्मचारियों ने लगाया टॉक्सिक वर्क कल्चर का आरोप, चीफ माधबी पुरी बुच की सरकार से शिकायत

ट्रेंडिंग वीडियो