scriptVande Bharat Sleeper Train: 130 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और अन्य डिटेल | rajasthan Udaipur City-Agra Cantt route vande bharat sleeper will run at a speed of 130 kmph know secunderabad mumbai route launch date fair facilities and other details | Patrika News
राष्ट्रीय

Vande Bharat Sleeper Train: 130 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और अन्य डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत को स्लीपर कोच (Vande Bharat Sleeper Train) के साथ चलाने की तैयारी कर रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर सुविधाएं क्या-क्या होंगी, यात्री सफर कब से शुरू कर सकेंगे, आइये जानते हैं…

नई दिल्लीAug 01, 2024 / 04:24 pm

Paritosh Shahi

Vande Bharat Sleeper Train Route
Vande Bharat Sleeper Train: देशी तकनीक से बनी भारत की पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का स्लीपर वर्जन (Vande Bharat Sleeper Train) जल्द ही देश के कुछ प्रमुख रूटों पर चलने लगेगा। बेंगलुरु स्थित निर्माण कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) में इसका निर्माण तेजी से हो रहा है और सितंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के नौ रैक तैयार हो जाएंगे। इसके बाद, हर महीने दो से तीन रैक तैयार करने की योजना है। अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयरकार कोच के साथ चल रही थीं। अगले तीन-चार वर्षों में देश के सभी महत्वपूर्ण रूटों पर स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। पटना-दिल्ली मार्ग (Patna-Delhi Route) पर भी 16 कोचों वाली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलाने की योजना पर विचार हो रहा है। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी/घंटा होगी।

Vande Bharat Sleeper में 16 कोच

रेलवे बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक चेयरकार वंदे भारत की तुलना में स्लीपर कोचों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की गति थोड़ी कम होगी। स्लीपर वंदे भारत में 16 कोच होगी, जिसमें 11 थर्ड एसी, चार सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी के कोच होंगे। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे होगी। चेयरकार वंदे भारत एक्सप्रेस की क्षमता 160 किमी प्रति घंटे है, लेकिन यह भी अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही फ़िलहाल देश के कई रूटों में चल रही है।
बता दें कि पटना से चलने वाली सभी वंदे भारत ट्रेनों की अधिकतम स्पीड भी 130 KMPH ही है। हालांकि 160 KMPH की गति से चलाने के लिए इंडियन रेलवे ग्रैंड कॉर्ड लाइन को तैयार कर रही है। इन तमाम प्रयासों के बावजूद स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों की रफ्तार चेयरकार वंदे भारत एक्सप्रेस से कम ही रहेगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सीढ़ियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि यात्री चढ़ते समय छत से न टकराएं। वैष्णव बोले, ”स्लीपर बर्थ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह अधिक आराम देता है। यहां तक कि ऊपरी बर्थ के लिए सीढ़ी भी इस तरह डिजाइन की गई है कि यात्री को चढ़ने में में आसानी हो।”

इस रूट पर चलेगी पहली Vande Bharat Sleeper Train

मोदी सरकार (Modi Govt) ने पिछले पांच वर्षों में देशभर में लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चलाई गईं, जिनसे यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होती है, बल्कि कम कीमत पर हर सुविधा मिलती हैं। भारतीय रेलवे ने बताया कि अब अगले महीने स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लॉन्च होने जा रही है और यह लंबे रूट्स पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्री आराम से लेट कर सफर कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सिंकदराबाद से मुंबई ( Secunderabad Mumbai Sleeper Vande Bharat) रूट पर चलाई जा सकती है।

उदयपुर सिटी-आगरा कैंट (Udaipur City-Agra Cantt) पर नयी वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन

ट्रेन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक नयी वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 20981, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से उदयपुर सिटी से 05.45 बजे रवाना होकर 14.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 20982, आगरा कैंट-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरू, शनि) वंदे भारत सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 02.09.24 से आगरा कैंट से 15.00 बजे रवाना होकर 23.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सेवा राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जल्द निरीक्षण करेगा रेल सुरक्षा आयोग

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का रेल सुरक्षा आयोग जल्द ही परीक्षण करेगा, और यह परीक्षण अगस्त महीने में पूरा होने की संभावना है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बताया कि अगस्त मध्य तक स्लीपर वंदे भारत को चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि, मार्च महीने में ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की योजना थी। पटना-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के परिचालन के समय के बारे में पूछे जाने पर पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने कहा कि अब तक इस ट्रेन को चलाने से संबंधित रेलवे बोर्ड से कोई पत्र व्यवहार नहीं हुआ है।

Hindi News/ National News / Vande Bharat Sleeper Train: 130 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट और अन्य डिटेल

ट्रेंडिंग वीडियो