वहीं, यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में रहने वाले लोगों को जोर का झटका लगा है। बता दें किभारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
इन राज्यों में सस्ता तो इन राज्यों में महंगा हुआ ईंधन
सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में संसोधन के बाद एक तरफ जहां गुजरात में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे और डीजल में 21 पैसे की तेजी आई है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 21 पैसे की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, राजस्थान में भी ईंधन के दामों में उछाल आया है। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत 19 पैसे और डीजल की कीमत 17 पैसे कम हुई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दिख रही है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
लखनऊ | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
पोर्टब्लेयर | 84.10 | 79.74 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम