scriptअंतिम संस्कार समारोह में संदिग्ध दूषित भोजन के सेवन, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती | Patrika News
राष्ट्रीय

अंतिम संस्कार समारोह में संदिग्ध दूषित भोजन के सेवन, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

मैरांग में यू तिरोट सिंग मेमोरियल सिविल अस्पताल की चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पिंसुक मारबानियांग ने बताया कि नामडोंग गांव में एक अंतिम संस्कार समारोह में भोजन के बाद 28 जून की शाम से मरीजों का अस्पताल में आना शुरू हो गया था।

गुवाहाटीJul 01, 2024 / 06:54 am

Anand Mani Tripathi

मेघालय के पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले में एक अंतिम संस्कार समारोह के दौरान एक घर में कथित रूप से दूषित भोजन के सेवन के बाद महिलाओं और बच्चों सहित 50 से अधिक लोग बीमार हो गए है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मरीजों को मैरांग और नोंगस्टोइन सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मैरांग में यू तिरोट सिंग मेमोरियल सिविल अस्पताल की चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पिंसुक मारबानियांग ने बताया कि नामडोंग गांव में एक अंतिम संस्कार समारोह में भोजन के बाद 28 जून की शाम से मरीजों का अस्पताल में आना शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि शुरू में 10 लोग दस्त और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।
मारबानियांग ने कहा कि अगली सुबह लोगों की संख्या में वृद्धि हुई और 40 या उससे अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे जिनमें दस्त और उल्टी के समान लक्षण थे। ये सभी मरीज एक ही अंतिम संस्कार समारोह में गए थे। हमें संदेह है कि यह फूड पॉइज़निंग का मामला है, उन्होंने कहा कि अधिकांश मरीज खतरे से बाहर हैं और कई को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, हालांकि अभी भी अस्पताल में अन्य लोग भर्ती हैं।

Hindi News / National News / अंतिम संस्कार समारोह में संदिग्ध दूषित भोजन के सेवन, 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

ट्रेंडिंग वीडियो