scriptMaharashtra : कांग्रेस ने 39 और भाजपा ने 22 प्रत्याशी घोषित किए, मुंबई की सीटों पर दोनों गठबंधनों में फंसे पेंच | Maharashtra: Congress declared 39 candidates and BJP declared 22 candidates, both alliances are stuck on Mumbai seats | Patrika News
राष्ट्रीय

Maharashtra : कांग्रेस ने 39 और भाजपा ने 22 प्रत्याशी घोषित किए, मुंबई की सीटों पर दोनों गठबंधनों में फंसे पेंच

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई शहर की 36 सीटों पर सत्ताधारी महायुतिऔर विपक्षी महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों में पेंच फंसे हैं।

मुंबईOct 27, 2024 / 10:58 am

Shaitan Prajapat

CG Politics
Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई शहर की 36 सीटों पर सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों में पेंच फंसे हैं। महायुति में भाजपा और एमवीए में शिवसेना (यूबीटी) मुंबई में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन सहयोगी दलों से कुछ सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही। एकनाथ शिंदे की शिवसेना वर्सोवा, शिवडी और चेंबूर सीटें भी चाहती है लेकिन भाजपा इन सीटों को छोड़ने को तैयार नहीं।
भाजपा डिंडोशी सीट पर शिवसेना की ओर से संजय निरुपम की उम्मीदवारी पर सहमत नहीं है। सीटों पर सहमति बनाने के लिए शनिवार रात डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी नेताओं से चर्चा की लेकिन नतीजा सामने नहीं आया। एमवीए में शिवडी, भायखला का पेंच सुलझा कर शिवसेना (यूबीटी) चुनाव लड़ रही है लेकिन घाटकोपर पश्चिम, वर्सोवा और दहिसर बोरिवली पर फिलहाल गतिरोध जारी है। गतिरोध के बावजूद शनिवार को शिवसेना ने वर्सोवा से उम्मीदवार घोषित कर दिया जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। बोरीवली सीट पर भी शिवसेना व कांग्रेस के बीच कशकमश चल रही है। शिवसेना मुंबई की 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

बीजेपी: 22 की दूसरी सूची में एक महिला

भाजपा ने शनिवार को जारी दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें सिर्फ एक महिला उम्मीदवार के रूप में नासिक मध्य सीट से देवयानी सुहास फरांदे का नाम शामिल है। सूची में एसटी की 3 और एससी की 2 सीटें हैं। भाजपा अब तक 121 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
यह भी पढ़ें

Diwali 2024: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ना करें ये गलतियां, स्कैम से बचने के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी


कांग्रेस: फडणवीस के सामने गिरीश पांडव

कांग्रेस ने शनिवार को दो सूचियों के जरिये 39 प्रत्याशियों की घोषणा की। नागपुर दक्षिण से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने गिरीश कृष्णराव पांडव को उतारा गया है जबकि कामठी से भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ सुरेश भोयर को टिकट दिया है। कांग्रेस अब तक 87 उम्मीदवारों को ऐलान कर चुकी है। एमवीए में पूर्व में तीनों सहयोगियों कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद) में 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी थी। अन्य सीटों पर अभी बातचीत और कशमकश चल रही है।

Hindi News / National News / Maharashtra : कांग्रेस ने 39 और भाजपा ने 22 प्रत्याशी घोषित किए, मुंबई की सीटों पर दोनों गठबंधनों में फंसे पेंच

ट्रेंडिंग वीडियो