वाहन गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन
जानकारी के अनुसार सेना का वाहन एक गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में पांच जवान जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां एक जवान का निधन हो गया। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया कि सभी रैंक लांस नायक बलजीत सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जो मंजाकोट, राजौरी के पास आतंकवाद विरोधी ड्यूटी के दौरान एक दुखद सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले बहादुर थे। दो जवानों की हालत गंभीर
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो जवानों को सेना के विशेष अस्पताल में रेफर किया है। हादसे में गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ है।
घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर
राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 9 सितंबर को नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। जवानों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस को घुसपैठ का इनपुट मिला था, जिसके बाद एलओसी पर अलर्ट था।