दो बेटी और एक बेटे की मां थी महिला
कुसुम देवी की बहन मालती देवी ने आरोप लगाया कि बहन के ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित किया करते थे। दो साल से उसकी बहन मायके नहीं आई थी। कुसुम देवी छह माह की गर्भवती थी। ससुरालवालों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। उन्हें इस बात का पता चल गया कि उसे फिर बेटी होने वाली है। इस पर ससुराल वालों उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया। कुसुम देवी के पहले से दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा मूक-बधिर है।
ससुराल के लोग घर छोड़ हुए फरार
मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फंदे पर महिला की शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मायके वालों को भी ग्रामीणों के सहयोग से इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें: अमरीका में नहीं रूक रही हिंसा, लगातार दूसरे दिन गोलीबारी में 18 की मौत, 13 घायल