scriptआज आधी रात को ईरान से आएगा पश्चिमी विक्षोभ, कल से 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश | IMD Red Alert Western disturbance Come From Iran at midnight tonight Heavy rain for 48 hours from tomorrow | Patrika News
राष्ट्रीय

आज आधी रात को ईरान से आएगा पश्चिमी विक्षोभ, कल से 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश

Metrological Department Alert : ईरान (Iran) के क्षोभमंडल में बना एक पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) आज आधी रात को भारत (India) पहुंच रहा है। इसके कारण हिमालयन क्षेत्र में बर्फबारी (Snowfall) और मैदानी क्षेत्र में बारिश (Heavy Rain) होगी। वहीं उत्तर पश्चिमी इलाकों में ओलावृष्टि (Hailstorm) भी होगी।

Mar 01, 2024 / 06:10 pm

Anand Mani Tripathi

IMD Red Alert Western disturbance Come From Iran at midnight tonight Heavy rain for 48 hours from tomorrow

Metrological Department Alert : उत्तर पूर्वी ईरान से एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ भारत आ रहा है। यह अरब सागर से नमी को सोखते हुए यह 29 फरवरी 2024 की आधी रात को हिमालय के पहाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करेगा। उत्तर पश्चिम के मैदानी क्षेत्र में 1 से 3 मार्च तक इसका प्रभाव दिखाई देगा। इसके कारण बड़े पैमाने पर गरज चमक के साथ बारिश होगी। 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

 

पश्चिमी विक्षोभ का सबसे बड़ा असर यह है कि 48 घंटे में इसे कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। इसके कारण कई फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं गेहूं, जौ, चना, सरसों, जीरा और ईसबगोल को फायदा मिलेगा।

 

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 1 और 2 मार्च को जम्मू, कश्मीर, लददाख, गिलगित, बाल्टीस्तान और मुज्जफराबाद में बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं एक और दो मार्च को हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी होगी। उत्तरांखड में कहीं कहीं इस दौरान वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। 2 मार्च के पूरे पंजाब में बारिश होगी।

 

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में एक और दो मार्च को कई जगहों पर ओलावृष्टि होगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रेदश में दो मार्च को ओलावृष्टि होगी। इस दौरान 60 किलोमीटर की गति उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

https://twitter.com/hashtag/weatherupdate?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ National News / आज आधी रात को ईरान से आएगा पश्चिमी विक्षोभ, कल से 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो