scriptHindi Diwas 2024 Survey: हिंदी दिवस पर राजस्थान पत्रिका ने किया सर्वे, जानिए हिंदी के प्रति लोगों की क्या है सोच | Hindi Diwas 2024 Survey rajasthan Patrika Message Quotes Shayari photo Happy hindi diwas wishes kavita | Patrika News
राष्ट्रीय

Hindi Diwas 2024 Survey: हिंदी दिवस पर राजस्थान पत्रिका ने किया सर्वे, जानिए हिंदी के प्रति लोगों की क्या है सोच

Hindi Diwas Wishes 2024: हिंदी का वैभव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। राजस्थान पत्रिका के इस रेंडम सर्वे में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भारी संख्या में पाठकों ने भाग लिया। आइए जानते हैं हिंदी के प्रति क्या है लोगों की सोच-

नई दिल्लीSep 14, 2024 / 08:02 am

Akash Sharma

Hindi Diwas 2024

Hindi Diwas 2024 Photo Wishes Shayari Message Quotes Survey

Hindi Diwas Wishes 2024: हिंदी का वैभव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती धमक के साथ-साथ हिंदी का विस्तार भी हो रहा है। तेजी के विकसित होती तकनीकों में भी हिंदी का इस्तेमाल बढ़ा है। हिंदी दिवस पर पत्रिका के एक सर्वे में 56.8 फीसदी लोगों ने कहा कि हिंदी को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए इसे नए-नए कॅरियर विकल्पों से जोड़ा जाना चाहिए। हालांकि, 61.1% का मानना है कि रोजगार पाने में हिंदी सहायक है। पत्रिका सर्वे (Rajasthan Patrika Survey से हिंदी के प्रति लोगों की सकारात्मक सोच की पुष्टि हुई है। 89.5% लोगों ने कहा कि उन्हें हिंदी बोलने पर गर्व महसूस होता है। 60.8% लोग अपने घरों में क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिंदी का भी उपयोग करते हैं। हिंदी के प्रचार में 56.3% ने स्कूली शिक्षा को सबसे बड़ा योगदान बताया, जबकि 61.4% लोगों ने माना कि अंग्रेजी को ज्यादा अहमियत देने से हिंदी का विकास बाधित हो रहा है। इस रेंडम सर्वे में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भारी संख्या में पाठकों ने भाग लिया।
Hindi Diwas Random Survey
Hindi Diwas 2024 Random Survey

हिंदी भाषा के जुड़े सवाल और रिस्पॉन्स

1. हिंदी भाषा का आज कितना महत्व?

59.9%- बहुत ज्यादा

29.6%- मध्यम

9.3%- कम महत्वपूर्ण

1.2% महत्वहीन

2. हिंदी के प्रचार-प्रसार में सबसे बड़ा योगदान किसका?
56.3%- स्कूली शिक्षा

23-7%- हिंदी साहित्य

18.5%- हिंदी फिल्में

1.4%-रेडियो (FM)

Hindi Diwas Photos 2024
Hindi Diwas Photos 2024
3. आपके परिवार में किस भाषा का प्रयोग ज्यादा होता है?

35.3%- हिंदी

60.8%- हिंदी और क्षेत्रीय भाषा
2.8%-हिंदी और अंग्रेजी

1.1%- अंग्रेजी और अन्य भाषा

4. हिंदी के उत्थान और प्रसार में सबसे बड़ी बाधा क्या है?

8.1%-क्षेत्रीय भाषाओं का वर्चस्व

10.8%- गैर हिंदी राज्यों का विरोध
19.8%-सरकारी स्तर पर उदासीनता

61.4%-अंग्रेजी को ज्यादा अहमियत

5. आप अपने बच्चे से किस भाषा में बात या पढ़ाई करवाना पसंद करते हैं?

3.7%- अंग्रेजी

40.2%-हिंदी

53.4%- अंग्रेजी-हिंदी दोनों
2.6%- क्षेत्रीय भाषा

Hindi Diwas Shayari
Hindi Diwas Shayari message Speech
6. आपके बच्चे किस माध्यम के स्कूल में पढ़ते हैं।

48.9%- हिंदी

51.9%- अंग्रेजी

7. क्या हिंदी भाषा रोजगार मिलने में सहायक है?
61.1%- हां

19.9%- नहीं

19%-कह नहीं सकते

Hindi Diwas Poster
Hindi Diwas Poster
8. क्या आप हिंदी के बजाय अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग अधिक करते हैं?

13.9%- हां, अक्सर

63.1%- कभी-कभी

23%- बिल्कुल नहीं
9. क्या हिंदी बोलने में असहज या हिचकते (शर्म महसूस) हैं?

1.8%- हां, अक्सर

7.1%- कभी-कभी

89.5%- नहीं, गर्व होता है

1.6%- कोई अनुभव नहीं

10. किस तरीके से हिंदी सीखना सबसे अच्छा मानते हैं?
56.4%-स्कूल/कॉलेज की शिक्षा

7.2%-सोशल मीडिया-डिजिटल प्लेटफार्म

32.2%- हिंदी साहित्य और पुस्तकें

4.2%- टेलीविजन और सिनेमा

11. क्या हिंदी को राज्य की प्राथमिक भाषा के रूप में अपनाना चाहिए?

96.7%-हां
3.3%-नहीं

12. युवाओं में हिंदी का प्रचार-प्रसार कैसे हो?

9.2%-तकनीक से

7.7%-हिंदी साहित्य और कविताओं से

56.8%-हिंदी में नए-नए कॅरियर विकल्प देकर

22.3%-पाठयक्रम में अनिवार्य कर

4%-हिंदी फिल्मों और मनोरंजन सामग्री को बढ़ावा देकर

Hindi News/ National News / Hindi Diwas 2024 Survey: हिंदी दिवस पर राजस्थान पत्रिका ने किया सर्वे, जानिए हिंदी के प्रति लोगों की क्या है सोच

ट्रेंडिंग वीडियो