scriptVideo: OMG महिला और उसके बच्चों के ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार ट्रेन, सभी सुरक्षित | High speed train runs over woman and her children in Bihar all safe | Patrika News
राष्ट्रीय

Video: OMG महिला और उसके बच्चों के ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार ट्रेन, सभी सुरक्षित

Bihar: ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के नीचे गिर गई।

Dec 24, 2023 / 11:50 am

Prashant Tiwari

 High speed train runs over woman and her children in Bihar all safe

 

वो कहते हैं न ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय… ये कहावत एक बार फिर से सच साबित हुई बिहार के दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर। यहां एक औरत अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे गिर गई। महिला के नीचे गिरते ही ट्रेन भी चल पड़ी, एक के बाद एक कई बोगियां महज 4-5 इंच की दूरी से गुजर गईं। इस दौरान महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए पड़ी रही। गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे। वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qugh0

 

बेगूसराय से दिल्ली जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय का रहने वाला एक परिवार दिल्ली जाने के लिए बाढ़ स्टेशन पहुंचा था। यहां भागलपुर से दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस शनिवार की शाम बाढ़ स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में भारी भीड़ थी। उसी में स्टेशन पर मौजूद लोग भी सवार होने लगे। जब लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी महिला और उसके बच्चों पर पड़ी तो वे घबरा गए। गनीमत रही कि महिला और उसके बच्चे सही सलामत थे। धीरे-धीरे पूरी ट्रेन गुजर गई. इसके बाद महिला और उसके दोनों बच्चों को लोगों ने तुरंत वहां से उठाया. महिला अपने बच्चों को सीने से चिपकाए रही।

 

लोग जब तक निकाल पाते चल पड़ी ट्रेन

ट्रेन के नीचे गिरी महिला और बच्चों को जब तक लोग निकालने की कोशिश करते तब तक ट्रेन चल पड़ी। इस दौरान महिला अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाकर पटरी के पास पड़ी रही, जब पूरी ट्रेन निकल गई, तब महिला और उसके बच्चों को निकाला गया, तीनों सही सलामत थे। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को उपचार के लिए भिजवाया।

Hindi News/ National News / Video: OMG महिला और उसके बच्चों के ऊपर से गुजर गई तेज रफ्तार ट्रेन, सभी सुरक्षित

ट्रेंडिंग वीडियो