scriptFull Strawberry Moon on June 21: पूर्णिमा पर स्ट्रॉबेरी में बदल जाएगा चांद, जानिए कब, कहां और कैसे दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून | Full Strawberry Moon on June 21: The moon will turn into a strawberry on the full moon, know when, where and how the strawberry moon will be visible | Patrika News
राष्ट्रीय

Full Strawberry Moon on June 21: पूर्णिमा पर स्ट्रॉबेरी में बदल जाएगा चांद, जानिए कब, कहां और कैसे दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून

Strawberry Moon turns full on Friday June 21: इस सप्ताह 21 जून को चंद्रमा नारंगी नजर आएगा। खगोलविज्ञानियों का कहना है कि सुपरमून से पहले हो रही यह घटना काफी मनमोहक है।

नई दिल्लीJun 19, 2024 / 07:18 pm

Anand Mani Tripathi

Strawberry Moon turns full on Friday June 21: इस बार पूर्णिमा पर चांद अपना रंग बदलने जा रहा है। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह एक बड़ी खबर है। इस बार पूर्णिमा के दिन चांद स्ट्रॉबेरी मून के रूप में नजर आएगा। इसे फुल मून भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा अधिक चमकीला और सुनहरा दिखाई ​देगा। तेज प्रकाश और सामान्य से भी बहुत ज्यादा बड़ा नजर आने के कारण यह काफी आकर्षक होगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब भी चांद अपने सामान्य आकार से ज्यादा बड़ा नजर आता है। स्ट्रॉबेरी मून साल का सबसे रंगीन चंद्रमा है। इस साल अगस्त में सूपरमून भी दिखाई देगा।
स्ट्रॉबेरी पूर्णिमा कब और कैसे देखें?
यह घटना 21 जून को नजर आएगी। सूर्यास्त के ठीक बाद आसमान में आपको दक्षिण पूर्व की तरफ देखना होगा। नासा ने बताया है कि शुक्रवार को रात 09:08 बजे चंद्रमा अपने अंतिम चरण में पहुंच जाएगा। गुरुवार शाम से ही इस घटना को देखा जा सकता है।
तो इसलिए रंगीन हो जाता है चंद्रमा
स्ट्रॉबेरी मूल इसलिए रंगीन नजर आता है क्योंकि यह पृथ्वी के बहुत नजदीक होता है। इसकी चांदनी पृथ्वी के वायुमंडल के घने हिस्से से होकर गुजरती है। ऐसे में चांदनी का रंग नारंगी और पीला हो जाता है। इस पूरी घटना को स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना जाता है।

Hindi News / National News / Full Strawberry Moon on June 21: पूर्णिमा पर स्ट्रॉबेरी में बदल जाएगा चांद, जानिए कब, कहां और कैसे दिखाई देगा स्ट्रॉबेरी मून

ट्रेंडिंग वीडियो