गौरतलब है कि शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में दोपहर करीब सवा 1 बजे दस सेकेंड कें अंतराल पर हुए दो आईईडी विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे। इसमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन लोगों के कान को भी नुकसान पहुंचा है। इनका इलाज चल रहा है। अन्य सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
कर्नाटक पुलिस ने विस्फोट के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया था कि एक शख्स बस से मॉस्क और टोपी पहनकर उतरता है। फिर रवा इडली का आर्डर देता है और इसके बाद हाथ धोने वाली जगह पर एक बैग छोड़कर चल देता है। इसी बैग में विस्फोटक भरा होता है। टाइमर सेट होने के कारण यह कुछ देरी बाद फट जाता है।