bell-icon-header
राष्ट्रीय

Earthquake in Andaman: भूकंप के झटकों से हिला अंडमान, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

Andaman Sea Earthquake: केंद्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नई दिल्लीSep 14, 2024 / 12:33 pm

Anand Mani Tripathi

Earthquake in Andaman Islands: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके सुबह 2.52 बजे महसूस किए गए।
समुद्री राज्य अंडमान में आए भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान नहीं हुआ है। एक्स पर एनसीएस ने एक पोस्ट में कहा, ’13 सितंबर दोपहर 2.52 बजे 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके अंडमान द्वीपों पर महसूस किए गए हैं। भूकंप के केंद्र की गहराई 28 ​किलोमीटर रही है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 572 द्वीप

गौरतलब है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल मिलाकर 572 द्वीप हैं। इसमें से मात्र 38 पर स्थायी रूप से आबाद हैं। बाकी द्वीपों पर सरकार का कंट्रोल है लेकिन यहां पर आबादी नहीं रहती है। अंडमान बंगाल की खाड़ी के उस इलाके में मौजूद है। इसके कारण यहां अक्सर ही भूकंप के झटके आते हैं। हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

Hindi News / National News / Earthquake in Andaman: भूकंप के झटकों से हिला अंडमान, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.