पोरबंदर के विधायक ने दिया इस्तीफा
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय नेता मंगलवार को गुजरात पहुंचने वाली है। लेकिन उनके गुजरात पहुंचने से पहले पोरबंदर से विधायक और पूर्व अध्यक्ष एमएलए अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो आज दोपहर विधानसभा पहुंचे और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
अर्जुन मोढवाडिया हमारे संपर्क में- कांग्रेस
हालांकि, एमएलए अर्जुन मोढवाडिया के इस्तीफे पर जब कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अर्जुन मोढवाडिया हमारे संपर्क में हैं और उनसे बात चल रही है। वहीं गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी छोड़ दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं कांग्रेस पार्टी के गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य सभी पदो से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले समय में मैंने कांग्रेस के बैनर पर जीत हासिल की और लोगों की सेवा की हैं। मैं इसमें सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं।
ये भी पढ़ें: