राष्ट्रीय

चीन में कोहराम मचा रहे कोविड वेरिएंट के भारत में पांच केस मिले, जानें क्या है BF.7 Variant

What is BF.7 Variant भारत में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए हैं। कोरोनावायरस के ओमिक्रान के BF.7 वेरिएंट के भारत में पांच मामले सामने मिले हैं। आखिरकार कोरोना का यह नया वेरिएंट BF.7 क्या है। BF.7 के लक्षण क्या हैं। तो जानें खतरनाक कोरोनावायरस वेरिएंट BF.7 के बारे में।

Dec 22, 2022 / 12:45 pm

Sanjay Kumar Srivastava

चीन में कोहराम मचा रहे कोविड वेरिएंट के भारत में पांच केस मिले, जानें क्या है BF.7 Variant

कोरोनावायरस एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। चीन में हालात बुरी है। ओमिक्रान के BF.7 वेरिएंट की वजह से चीन में कोरोनावायरस बेकाबू हो चुका है। भारत में भी केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट हो गईं हैं। और इसके लिए समीक्षा बैठक करने जा रही हैं। पर सतर्क हो जाइए भारत में भी कोरोनावायरस के ओमिक्रान के BF.7 वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। भारत में BF.7 के पांच मामले सामने आ चुके है। जिसमें गुजरात में तीन तो ओडिशा में दो मरीज BF.7 वेरिएंट से पीड़ित मिले हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश जारी किया है कि, वे अपने यहां रिपोर्ट होने वाले सभी मामलों के सैंपल INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग लैब में भेजें। अब आप दहशत में होंगे कि, आखिरकार कोरोना का यह नया वेरिएंट BF.7 क्या है। BF.7 के लक्षण क्या हैं। तो जानें खतरनाक कोरोनावायरस वेरिएंट BF.7 के बारे में।
क्या है BF.7 वेरिएंट? (What is BF.7 Variant)

ऐसा नहीं है कि कोरोना का यह वेरिएंट नया है। यह पहली बार अक्टूबर महीने में सामने आया है। धीरे – धीरे अमेरिका और यूरोपीय देश में कोरोना का यह वेरिएंट अन्य वेरिएंट्स की जगह लेने लगा। BF.7 कोरोना के वेरिएंट A.5.2.1.7 के जैसा ही है। यह ओमिक्रॉन के स्वरूप BA.5.2.1.7 की उप-वंशावली है। सेल होस्ट एंड माइक्रोब जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया कि, BF.7 सब-वेरिएंट में ओरिजिनल D614G वेरिएंट की तुलना में 4.4 गुना ज्यादा न्यूट्रलाइजेशन रेजिस्टेंस है। जिस वजह से यह शरीर के अंदर मौजूद एंटीबाडी BF.7 को नष्ट करने में बहुत कम सक्षम है।
BF.7 का ट्रांसमिशन रेट क्या है जानें (What is BF.7 Variant transmission rate)

बताया जा रहा है कि, BF.7 ओमिक्रॉन वेरिएंट आसानी प्रभावित करता है। यह कोरोना के अन्य वेरिएंट्स की तुलना में बेहद आसानी से फैलता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, BF.7 से संक्रमित व्यक्ति 10 से 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है।
BF.7 के लक्षण क्या है जानिए (What is BF.7 Variant symptoms)

कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का शिकार कम इम्यूनिटी वाले लोग होते हैं। इसके मुख्य लक्षण बुखार, गले में खराश, खांसी, नाक बहना, कमजोरी और थकावट होती है। साथ ही उल्टी-दस्त भी इसके लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर डाक्टर से तत्काल सम्पर्क करें।
कोरोनावायरस अपडेट Coronavirus Update Today

विश्व में कोरोना के नए मामलों पर नजर रखने वाली संस्था worldmeter के अनुसार, बीते 24 घंटों में पूरी दुनिया में कोरोना के 5.37 लाख नए मरीज मिले। इस दौरान 1396 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं भारत में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए हैं। इस समय भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,402 है। 20 दिसंबर देश में 112 नए मामले सामने आए। 19 दिसंबर 135 नए मामले सामने आए थे, जबकि 18 दिसंबर को 176 नए मामले मिले थे, जबकि 1 नवंबर को 1,046 नए मामले सामने आए थे।
यह भी पढ़े – कोविड बैठक : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, देश में कोरोना अभी खत्म नहीं, वीके पॉल बोले, मास्क जरूर लगाएं

यह भी पढ़े – असम सीएम का बेजोड़ बोल, चीन की कोविड वैक्सीन थी बहुत कमजोर भारतीय चिंतित न हो

Hindi News / National News / चीन में कोहराम मचा रहे कोविड वेरिएंट के भारत में पांच केस मिले, जानें क्या है BF.7 Variant

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.