scriptBJP ने बनाया महारिकॉर्ड, सदस्यता अभियान में 8 दिनों में बनाए 2 करोड़ से ज्यादा सदस्य | BJP sadasya sankhya crosses 2 crore in 8 days jp Nadda amit Shah review national membership campaign pm modi sadasyata abhiyan | Patrika News
राष्ट्रीय

BJP ने बनाया महारिकॉर्ड, सदस्यता अभियान में 8 दिनों में बनाए 2 करोड़ से ज्यादा सदस्य

BJP Sadasyata Abhiyan: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को बड़ी सफलता मिली है। महज 8 दिन में ही सदस्य संख्या दो करोड़ पार कर गई है।

नई दिल्लीSep 12, 2024 / 03:18 pm

Akash Sharma

BJP Sadasyata Abhiyan

BJP Sadasyata Abhiyan 2024

BJP National Membership Campaign: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान (Sadasyata Abhiyan) को बड़ी सफलता मिली है। महज 8 दिन में ही सदस्य संख्या दो करोड़ पार कर गई है। भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की सदस्यता अभियान की समीक्षा की तो यह जानकारी सामने आई।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने दी जानकारी

राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि बीते 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी का प्रथम सदस्य बन कर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। मंगलवार को 9 प्रदेशों के साथ अलग-अलग बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा हुई। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता प्रमुख, सदस्यता टोली के पदाधिकारी शामिल हुए।

Hindi News/ National News / BJP ने बनाया महारिकॉर्ड, सदस्यता अभियान में 8 दिनों में बनाए 2 करोड़ से ज्यादा सदस्य

ट्रेंडिंग वीडियो