scriptBank Holiday: 16 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, जाने RBI ने क्यों दिया है अवकाश | Bank Holiday RBI announcement Holiday 16 october | Patrika News
राष्ट्रीय

Bank Holiday: 16 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, जाने RBI ने क्यों दिया है अवकाश

Bank Holiday: RBI का बड़ा ऐलान 16 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक।

नई दिल्लीOct 15, 2024 / 03:35 pm

Devika Chatraj

पूरे देश में त्योहार का सीजन (Festive Season) स्टार्ट हो चूका है। अलग-अलग राज्यों में अपनी संस्कृति के हिसाब से अलग-अलग त्योहार मनाए जा रहे है। त्योहार शुरू होते ही ढ़ेर सारी छुट्टियां (Public Holiday) मिलती है। हाल ही में नवरात्रि में काफी छुट्टियां मिली थी। इसके बाद एक बार फिर से बैंक कर्मचारियों के लिए RBI (Reserve of India) की तरफ से छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें की कल यानी 16 अक्टूबर 2024 को सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद (Bank Holiday) रहने वाले है। आइए जानते है आखिर RBI ने 16 अक्टूबर के अवकाश की घोषणा क्यों की है।

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

दरअसल 16 अक्टूबर 2024 को कोलकाता (Kolkata) और त्रिपुरा (Tripura) में लक्ष्मी पूजन किया जाता है। लक्ष्मी पूजन के त्योहार को देखते हुए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने यह फैसला लिया है। कोलकाता और त्रिपुरा के सभी प्राइवेट व सरकारी बैंको का अवकाश रहेगा। बाकि सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाओं को भी जारी रखा जाएगा।

प.बंगाल का खास त्योहार

कोलकाता में 16 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह त्योहार बंगाल में खास महत्व रखता है, और हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के कुछ दिनों बाद आने वाला यह पर्व धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन लोग अपने घरों और व्यवसायिक स्थानों को सजाते हैं और विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, ताकि उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।

Hindi News / National News / Bank Holiday: 16 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी बैंक, जाने RBI ने क्यों दिया है अवकाश

ट्रेंडिंग वीडियो