scriptMumbai Cruise Ship Drugs Case: आर्यन खान ज़मानत की शर्त के अनुसार हाज़िरी लगाने पहुंचे NCB ऑफिस | Aryan Khan appeared at NCB office for weekly presence in drugs case | Patrika News
राष्ट्रीय

Mumbai Cruise Ship Drugs Case: आर्यन खान ज़मानत की शर्त के अनुसार हाज़िरी लगाने पहुंचे NCB ऑफिस

मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में 30 अक्टूबर को ज़मानत पर जेल से छूटने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ज़मानत की शर्त के अनुसार NCB के ऑफिस में हाज़िरी लगाने पहुंचे। यह उनकी जेल से छूटने के बाद NCB ऑफिस में पहली हाज़िरी है।

Nov 05, 2021 / 01:44 pm

Tanay Mishra

screenshot_2021-11-05_aryan.png

Aryan Khan appeared at NCB office for weekly presence in drugs case

नई दिल्ली। मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में 2 अक्टूबर की रात को पकडे गए आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में रखने के बाद 8 अक्टूबर को मुंबई की आर्थर रोड स्थित जेल भेजा गया था। उन्हें 28 अक्टूबर को मुंबई हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी और 30 अक्टूबर को वो वह जेल से रिहा हुए। हालांकि आर्यन को ज़मानत कुछ शर्तों पर मिली थी। उनमे से एक शर्त थी कि हर हफ्ते शुक्रवार को आर्यन को हाज़िरी लगाने के लिए NCB ऑफिस में पेश होना पड़ेगा। इस हाज़िरी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर के 2 बजे तक होगा। इसी के चलते आर्यन आज शुक्रवार 5 नवंबर को पहली बार NCB ऑफिस में हाज़िरी लगाने पहुंचे।
https://twitter.com/ANI/status/1456514869679828993?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़े – Mumbai Cruise Ship Drug Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत

हाजिरी का नियम

हाज़िरी के नियम के अनुसार आरोपी को अपने पास एक डायरी रखनी होती है। NCB के पास भी एक डायरी होती है जिसमें आरोपी के हस्ताक्षर होते है। ऐसा अदालत में हाज़िरी के बारे में झूठ न बोल सका जाए, इसलिए होता है। इस डायरी में NCB के अधिकारियों के हस्ताक्षर और स्टाम्प हाज़िरी की तारीख के साथ होते हैं।
साप्ताहिक हाज़िरी के आलावा ज़मानत की अन्य शर्तें

हर हफ्ते NCB ऑफिस में हाज़िरी लगाने के साथ कुछ और शर्तें भी है जिनका आर्यन को पालन करना होगा। वो शर्तें इस प्रकार हैं।

Hindi News / National News / Mumbai Cruise Ship Drugs Case: आर्यन खान ज़मानत की शर्त के अनुसार हाज़िरी लगाने पहुंचे NCB ऑफिस

ट्रेंडिंग वीडियो