scriptAbujhmad IED Blast: नक्सलियों का फिर खूनी खेल! अबुझमाड़ इलाके में किया IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद… | Abujhmad IED Blast: 2 soldiers martyred in IED blast in Abujhmad area | Patrika News
नारायणपुर

Abujhmad IED Blast: नक्सलियों का फिर खूनी खेल! अबुझमाड़ इलाके में किया IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद…

Abujhmad IED Blast: नक्सलियों का खूनी खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ​बार फिर जवानों को निशाना बनाते हुए अबुझमाड़ इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए।

नारायणपुरOct 19, 2024 / 02:24 pm

Laxmi Vishwakarma

Abujhmad IED Blast
Abujhmad IED Blast: नारायणपुर जिले के विभिन्न थाना-कैम्प से सुरक्षा बलों की टीमें सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इससे 2 दिन से अबुझमाड़ इलाके में सर्चिंग कर वापस लौट रहे जवानों को नुकसान पंहुचाने के लिए नक्सलियों ने अबुझमाड़ इलाके में आईईडी ब्लास्ट कर दिया है।

Abujhmad IED Blast: आईटीबीपी के 2 जवान घायल

इस ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हुए हैं। इन जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस की जारी विज्ञप्ति अनुसार नक्सल गश्त सर्च अभियान से वापस आ रही टीम पर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट किया। जिससे दो आईटीबीपी के जवान घायल हो गए।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

सुकमा में IED ब्लास्ट से महिला की मौत

IED Blast in Sukma: सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम IED Blast के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर..
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट से CRPF के 5 जवान घायल

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के बीजापुर से आईईडी ब्लास्ट की घटना सामने आई है। नक्सलियों के लगाए आईईडी बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Hindi News / Narayanpur / Abujhmad IED Blast: नक्सलियों का फिर खूनी खेल! अबुझमाड़ इलाके में किया IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद…

ट्रेंडिंग वीडियो