scriptकॉलेजों की वरीयता सूची जारी, 25 जुलाई तक होगा मूल दस्तावेजों का सत्यापन, आरक्षण से सह शिक्षा की कॉलेजों में बढ़ेगी छात्राओं की संख्या | Patrika News
नागौर

कॉलेजों की वरीयता सूची जारी, 25 जुलाई तक होगा मूल दस्तावेजों का सत्यापन, आरक्षण से सह शिक्षा की कॉलेजों में बढ़ेगी छात्राओं की संख्या

– जिला मुख्यालय के मिर्धा कॉलेज में छात्राओं की कटऑफ सामान्य से रही ऊपर, कला में भी 87 प्रतिशत वालों को मिला प्रवेश
– जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कई कॉलेज खुलने के बावजूद विद्यार्थी लेना चाहते हैं जिला मुख्यालय की कॉलेज में प्रवेश
– कॉलेजों में प्रवेश के लिए वरीयता सूची जारी

नागौरJul 24, 2024 / 11:16 am

shyam choudhary

कॉलेजों की वरीयता सूची जारी
नागौर. जिले की सरकारी कॉलेजों में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की ओर से भरे आवेदनों के बाद मंगलवार को वरीयता सूची की कटऑफ जारी की गई। ग्रामीण क्षेत्र की कुछ कॉलेजों में जहां सीटों के कम आवेदन भरे गए, वहीं जिला मुख्यालय की बीआर मिर्धा कॉलेज में विज्ञान संकाय में 90 प्रतिशत से कम वालों को भी प्रवेश नहीं मिला। इस बार प्रवेश में छात्राओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने से छात्राओं की मेरिट और अधिक रही है। मिर्धा कॉलेज में बीएससी बॉयो में सामान्य श्रेणी की कटऑफ जहां 91.20 प्रतिशत रही, वहीं छात्राओं की कटऑफ 94.80 प्रतिशत रही है। यानी सभी विषयों में 30 प्रतिशत सीटें छात्राओं से भरने के बाद सामान्य कटऑफ तैयार की गई और सभी विषयों में छात्राओं की कटऑफ ऊपर रही है। ऐसे में सह शिक्षा वाली कॉलेजों में छात्राओं की संख्या इस बार बढऩे वाली है। कुल सीटों पर आधे से ज्यादा छात्राओं की संख्या हो जाए तो भी कोई बड़ी बात नहीं होगी।
जिले के नोडल प्रभारी व श्री बी.आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर के प्राचार्य डॉ. हरसुख राम छरंग ने बताया कि सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) की वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची प्रकाशित की जा चुकी है। प्रकाशित सूचियां महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं। अभ्यर्थी स्वयं इसका अवलोकन कर सकते हैं। वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 25 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय में निर्धारित काउण्टर पर करवाकर ई-मित्र पर अपना शुल्क जमा करवाना होगा। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 26 जुलाई को किया जाएगा।
श्री बी.आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नगाौर

प्रथम वर्ष की पहली वरीयता सूची

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एमबीसी

बीए – 87 – 55.60 – 82 – 77.40 – 55.80
छात्रा – 92.80 – 65.60 – 83.60 – 80 – 00

बीकॉम – 64 – 00 – 48.33 – 47 – 00 – 00

छात्रा – 55.20 –

बीएससी गणित – 91.40 – 68.20 – 86.20 – 77 – 67.40
छात्रा – 95 – 75 – 88 – 77.40 – 00

बीएससी बॉयो – 91.20 – 72.20 – 87 – 79.60 – 62.40

छात्रा – 94.80 – 81.40 – 89.80 – 81 – 83.60
नोट – बीएसी गणित में एसटी केटेगरी की कटऑफ 60.20 प्रतिशत एवं बीएससी बॉयो में 64 प्रतिशत रही है। शेष विषयों में कोई आवेदन नहीं हुआ।

श्रीमती माडीबाई मिर्धा राजकीय कन्या महाविद्यालय, नागौर
प्रथम वरीयता सूची

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एमबीसी

बीए – 82.80 -66.20 – 76.60 – 64.80 – 66.20

बीएससी – 87.60 – 67.60 – 83 – 71 – 66.40
राजकीय महाविद्यालय, खींवसर

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एमबीसी

बीए – 80.60 – 60.20 – 74.60 – 72.40 – 62.40

छात्रा – 83.80 -74.60 – 76.80 – 73.40 – 00
राजकीय कन्या महाविद्यालय, खींवसर

संकाय – सामान्य – ओबीसी – एससी

बीए – 59.60 – 56.60 – 54

राजकीय कन्या महाविद्यालय, पांचलासिद्धा

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एमबीसी
बीए – 79.40 – 60.60 – 73 – 53.20 – 78.40

राजकीय महाविद्यालय, खजवाना

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एमबीसी

बीए – 70.80 – 00 – 54.20 – 45.40 – 56.40
छात्रा – 80.60 – 65.20 – 50.60 – 47 – 00

राजकीय महाविद्यालय, कुचेरा

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एमबीसी

बीए – 77 – 67.20 – 62.60 – 39.40 – 63.80
छात्रा – 90.40 – 74.80 – 69.80 – 50 – 00

राजकीय महाविद्यालय, मेड़ता

कक्षा – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एसटी – एमबीसी

संकाय – 81.40 – 52.60 – 75.2 – 72.40 – 69.2 – 69.8
बीएससी – 87 – 65.8 – 82.4 – 75.2 – 00 – 69.4

बीकॉम – 46.4

राजकीय महाविद्यालय, जायल

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एमबीसी

बीए – 85.6 – 58.4 – 79.4 – 75.4 – 57.2
बीएससी बॉयो – 88.8 – 74.4 – 84.4 – 68 – 00

बीएससी गणित – 86.8 – 84.4 – 82.8 – 84.4 – 71

राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाडनूं

संकाय – सामान्य – ओबीसी – एससी
बीए – 72.40, 59.20 – 51.20

श्रीमती रुक्मणी देवी रामदेव लढ़ा राजकीय महाविद्यालय नावां शहर

संकाय – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी -एसटी – एमबीसी

बीए – 84.80 – 67 – 73.40 – 63.60 – 00 – 78.20
छात्रा – 91.60 – 73.40 – 81 – 72.60 – 59.20 – 81

वाणिज्य – 67.40 – 00 – 48.40 – 47.60 – 00 – 00

छात्रा – 69.80 – 00 – 64.60 – 00 – 00 – 00
विज्ञान गणित – 68.20 – 00 – 58.60 – 00 – 00 – 00

विज्ञान बॉय – 86 – 62.40 – 80 – 67.60 – 65.06 – 84.02

छात्रा – 91.60 – 68.40 – 83.80 – 82.20 – 00 – 00
फीस जमा कराने व मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए दो दिन

श्री बी.आर. मिर्धा महाविद्यालय के स्नातक प्रवेश नोडल ऑफिसर डॉ. प्रेमसिंह बुगासरा व व श्रीमती माडीबाई मिर्धा महिला महाविद्यालय की नोडल अधिकारी सपना मीना ने बताया कि वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 25 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय में निर्धारित काउण्टर पर करवाकर ई-मित्र पर अपना शुल्क जमा करवाना होगा। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 26 जुलाई को किया जाएगा।
इन मूल दस्तावेजों (मूल प्रमाण-पत्रों) की रहेगी आवश्यकता

1. बधाई संदेश पत्र

2. ऑनलाईन आवेदन फॉर्म (स्वप्रमाणित प्रति)

3. 10 वीं की अंकतालिका (स्वप्रमाणित प्रति)

4. 12 वीं की अंकतालिका (स्वप्रमाणित प्रति)
5. जाति प्रमाण -ंउचय पत्र (स्वप्रमाणित प्रति) (ओ.बी.सी. एवं ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण-पत्र तीन वर्ष से अधिक पुराने न हो।)

6. मूल निवास प्रमाण-पत्र (स्वप्रमाणित प्रति)

7. बोनस अंक के लिए सम्बन्धित प्रमाण-पत्र (स्वप्रमाणित प्रति)
8. माईग्रेशन प्रमाण-पत्र (मूल प्रमाण-पत्र) (स्वप्रमाणित प्रति)

9. आय प्रमाण-पत्र (स्वप्रमाणित प्रति)

नोट- मूल दस्तावेजों की जांच के लिए स्वयं विद्यार्थी की उपस्थिति अनिवार्य है।

सभी मूल प्रमाण-पत्र व अंक तालिका साथ में लाने होंगे।

Hindi News/ Nagaur / कॉलेजों की वरीयता सूची जारी, 25 जुलाई तक होगा मूल दस्तावेजों का सत्यापन, आरक्षण से सह शिक्षा की कॉलेजों में बढ़ेगी छात्राओं की संख्या

ट्रेंडिंग वीडियो