scriptभीड़ के बीच रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने आया उनका चहेता ‘गोवा’, भावुक कर देगा ये वीडियो | Ratan Tata beloved pet dog Goa came to pay tribute watch video | Patrika News
मुंबई

भीड़ के बीच रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने आया उनका चहेता ‘गोवा’, भावुक कर देगा ये वीडियो

Ratan Tata Last Rites : रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम मुंबई स्थित वर्ली शवदाह गृह में पारसी परंपरा के अनुसार किया गया।

मुंबईOct 10, 2024 / 08:25 pm

Dinesh Dubey

Ratan Tata Funeral : भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परोपकारी बिजनेस टाइकून का अंतिम संस्कार आज शाम मध्य मुंबई स्थित वर्ली शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पारसी परंपरा के अनुसार किया गया।
यह भी पढ़ें-बहुत याद आएंगे ‘अनमोल रतन’, पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10.30 बजे से दोपहर 4 बजे तक रखा गया था। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक, कारोबारी, खेल, मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम पहुंचे। इस दौरान दिग्गज हस्तियों के अलावा रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उनका प्यारा पालतू डॉग ‘गोवा’ भी आया। भीड़ के बीच सबकी नजरें ‘गोवा’ पर टिक गयी।
रतन टाटा को करीब से जानने वालों का कहना है कि उन्हें आखिरी बार श्रद्धांजलि देने के लिए ‘गोवा’ को एनसीपीए लॉन में लाया गया था। गोवा रतन टाटा का सबसे खास और करीबी पालतू कुत्ता है। उन्होंने उसे 11 साल पहले गोवा की सड़कों से एडॉप्ट किया था, इसलिए उसका नाम ‘गोवा’ रखा गया। वह बॉम्बे हाउस में ही रहता था।
पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा (86) का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। आज शाम अंत्येष्टि से पहले मुंबई पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वर्ली स्थित शवदाह गृह में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा समेत उनके परिवार के सदस्य और टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन समेत शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित अन्य लोग भी शवदाह गृह में उपस्थित थे।

Hindi News / Mumbai / भीड़ के बीच रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने आया उनका चहेता ‘गोवा’, भावुक कर देगा ये वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो