scriptमुंबई के वर्ली सी फेस पर बड़ा हादसा, जॉगिंग कर रही टेक कंपनी की CEO को कार ने उड़ाया, मौत | Mumbai Tech firm CEO Rajalaxmi Ram Krishnan hit by speeding car at Worli Sea Face died | Patrika News
मुंबई

मुंबई के वर्ली सी फेस पर बड़ा हादसा, जॉगिंग कर रही टेक कंपनी की CEO को कार ने उड़ाया, मौत

Mumbai Worli Sea Face: एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम चश्मदीदों के बयानों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है। आरोपी के रक्त के नमूने लिए गए हैं और आगे की जांच चल रही है।”

मुंबईMar 19, 2023 / 03:49 pm

Dinesh Dubey

mumbai_worli_sea_face_accident.jpg

मुंबई के वर्ली में दुर्घटना में महिला की मौत

Mumbai Accident: मुंबई के पॉश इलाके वर्ली सी फेस (Worli Sea Face) पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने ने एक टेक कंपनी की महिला सीईओ की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज सुबह वर्ली सी फेस पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जॉगिंग कर रही 42 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसा वर्ली मिल्क डेयरी (Worli Milk Dairy) के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। मृतक महिला की पहचान दादर माटुंगा (Dadar News) इलाके की रहने वाली राजलक्ष्मी राम कृष्णन (Rajalaxmi Ram Krishnan) के तौर में हुई है।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के अहमदनगर में भीषण हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार से टक्कर के बाद महिला कई फीट हवा में उछली और सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। राजलक्ष्मी एक टेक्नोलॉजी कंपनी की सीईओ बताई जाती हैं। वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती थीं और नियमित रूप से जॉगिंग करती थीं।
हादसे के बाद राजलक्ष्मी को पास के पोद्दार अस्पताल (Podar Hospital) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की एक चश्मदीद ने कहा कि स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और वर्ली पुलिस (Worli Police) को सौंप दिया।
महिला को टक्कर मारने वाली इलेक्ट्रिक टाटा नेक्सन कार (Tata Nexon) को ताड़देव (Tardeo) निवासी सुमेर मर्चेंट (23) चला रहा था। बताया जा रहा है कि सुमेर अपने दोस्त के साथ अपनी महिला मित्र को छोड़ने शिवाजी पार्क (Shivaji Park) की ओर जा रहा था, तभी यह भीषण हादसा हो गया।
पुलिस ने मर्चेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि उसने कार से नियंत्रण खो दिया था। इसलिए उसकी कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर महिला को उड़ा दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम चश्मदीदों के बयानों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है। आरोपी के रक्त के नमूने लिए गए हैं और आगे की जांच चल रही है।”

Hindi News / Mumbai / मुंबई के वर्ली सी फेस पर बड़ा हादसा, जॉगिंग कर रही टेक कंपनी की CEO को कार ने उड़ाया, मौत

ट्रेंडिंग वीडियो