scriptBEST की ओपन डेक बस से अब नहीं कर सकेंगे ‘मुंबई दर्शन’, 5 अक्टूबर से हो रही बंद | Mumbai darshan with open deck bus BEST double decker open deck bus stop from October 5 | Patrika News
मुंबई

BEST की ओपन डेक बस से अब नहीं कर सकेंगे ‘मुंबई दर्शन’, 5 अक्टूबर से हो रही बंद

Mumbai Darshan Open Deck Bus: मुंबई आने वाले पर्यटकों को यहाँ का डबल डेकर ओपन डेक बस काफी पसंद आता है। लेकिन अब यह बंद होने जा रही है।

मुंबईSep 05, 2023 / 09:42 pm

Dinesh Dubey

best_open_deck_bus_mumbai_darshan.jpg

मुंबई दर्शन- BEST की ओपन डेक बस

BEST Double Decker Open Deck Bus: मुंबई शहर दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यही वजह है कि हर साल मायानगरी मुंबई में लाखों पर्यटक पहुँचते हैं। मुंबई आने वाले पर्यटकों को यहाँ का डबल डेकर ओपन डेक बस (Double Decker Open Deck Bus) भी बहुत पसंद आता है। लेकिन अगले महीने यानी अक्टूबर से बेस्ट (BEST Open Deck Bus Mumbai Darshan) की यह बस सेवा बंद कर दी जाएगी।
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की ओपन डेक बसों से पर्यटकों को कराया जाने वाला ‘मुंबई दर्शन’ (Mumbai Darshan) 5 अक्टूबर से बंद हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ‘बेस्ट’ ओपन डेक बस चलाने पर फिलहाल कोई विचार भी नहीं कर रही है। इस फैसले से मुंबई घूमने आने वाले पर्यटकों को झटका लगा है।
यह भी पढ़ें

ओला-उबर भूल जाइए! बेस्ट ने शुरू की है प्रीमियम बस सेवा, जानें डिटेल्स


5 अक्टूबर से ‘मुंबई दर्शन’ बंद!

वर्तमान में सेवा में मौजूद तीनों ओपन डेक बसें काफी पुरानी है और उनके इस्तेमाल की समयसीमा खत्म हो रही हैं, इसलिए इन पुरानी बसों को अब चरणबद्ध तरीके से सेवा से हटा दिया जाएगा। पिछले साल 50 नई ओपन डेक बसों को खरीदने का टेंडर रद्द कर दिया गया था। जिस वजह से BEST बस से होने वाला ‘मुंबई दर्शन’ अक्टूबर से बंद हो जाएगा।

तीनों बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का निर्णय

मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से एमटीडीसी (MTDC) की मदद से 26 जनवरी 1997 को ओपन डेक बस सेवा शुरू की गई थी। हर महीने लगभग 20 हजार पर्यटक इस बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। वर्तमान में BEST के पास 3 डबल डेकर ओपन डेक बसें हैं। हालाँकि, BEST उपक्रम ने सितंबर और अक्टूबर के महीनों में इन तीन बसों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है।

ओपन डेक बस से ‘मुंबई दर्शन’

यह ओपन डेक बस नॉन एसी है। इसमें ऊपरी डेक खुला हुआ होता है। इस बस के ऊपरी डेक और निचले डेक का किराया भी अलग-अलग है। इस बस सेवा के जरिए दक्षिण मुंबई के पर्यटन स्थलों को कम समय में आसानी से देखा जा सकता है।

Hindi News / Mumbai / BEST की ओपन डेक बस से अब नहीं कर सकेंगे ‘मुंबई दर्शन’, 5 अक्टूबर से हो रही बंद

ट्रेंडिंग वीडियो