scriptगेम का टास्क पूरा करने के लिए मुंबई सी-लिंक पर गया युवक, समुद्र में कूदा, मौत! | Mumbai Altaf Hussain jumps from Bandra-Worli sea link to complete online game PUBG task | Patrika News
मुंबई

गेम का टास्क पूरा करने के लिए मुंबई सी-लिंक पर गया युवक, समुद्र में कूदा, मौत!

Mumbai News : मुंबई में एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में टास्क पूरा करने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। उसका शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस को जांच में चौंकाने वाली जानकारी मिली है।

मुंबईSep 22, 2024 / 05:40 pm

Dinesh Dubey

PUBG task crime
Bandra-Worli sea link : मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर ऑनलाइन गेमिंग के टास्क को पूरा करने के लिए एक युवक ने समुद्र में छलांग लगा दी। 26 साल का अल्ताफ हुसैन (Altaf Hussain) ओला ड्राइवर था। ऑनलाइन गेमिंग में टास्क पूरा करने के लिए वह पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक गया और फिर सीधे समुद्र में छलांग लगा दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अल्ताफ को ऑनलाइन गेमिंग की लत लग चुकी थी। जब भी उसे समय मिलता था वो अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था। उसका शव दादर चौपाटी पर तैरता हुआ मिला।
यह भी पढ़ें

घर आई लड़की के बारे में 11 साल के बेटे से माता-पिता ने पूछा तो… लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

टास्क पूरा करने के लिए मौत को गले लगाया!

एक टास्क के चक्कर में 26 साल के अल्ताफ हुसैन ने शनिवार शाम में 4 से 5 के बीच में बांद्रा-वर्ली सीलिंक से समुद्र में छलांग लगा ली। शुरुआती जांच में पता चले की अल्ताफ ऑनलाइन गेमिंग का एडिक्टेड था और हमेशा वह अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता रहता था।
जांच में ये भी पता चला है कि खाली समय में अल्ताफ के कुछ दोस्त और परिवार के सदस्य भी उसके साथ ऑनलाइन गेम खेलते थे। लेकिन अल्ताफ काम पर होने के बावजूद भी गेम में लगे रहता था।
बताया जा रहा है कि अल्ताफ इंडिया में बैन किया गया गेम पबजी खेलता था। उसी में मिले टास्क को पूरा करने के लिए वह समुद्र में कूद गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर सरकारी अस्पताल भेजा है और आगे की जांच चल रही है।

Hindi News/ Mumbai / गेम का टास्क पूरा करने के लिए मुंबई सी-लिंक पर गया युवक, समुद्र में कूदा, मौत!

ट्रेंडिंग वीडियो