scriptMumbai Weather: मुंबई से जल्द विदा होगा मॉनसून, अब बारिश की उम्मीद नहीं, उमस भरी गर्मी के आसार | Monsoon 2023 will depart from Mumbai soon no rain expected check weather update | Patrika News
मुंबई

Mumbai Weather: मुंबई से जल्द विदा होगा मॉनसून, अब बारिश की उम्मीद नहीं, उमस भरी गर्मी के आसार

Mumbai Weather Update: आमतौर पर मुंबई में मॉनसून की बारिश धीरे-धीरे कम होती है, लेकिन इस साल ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

मुंबईOct 05, 2023 / 08:33 pm

Dinesh Dubey

Maharashtra Weather Forecast

महाराष्ट्र में होगी बेमौसम बारिश

monsoon 2023 Update: मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र से मॉनसून की विदाई (Monsoon Return) में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई, ठाणे, पालघर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो इन दिनों के लिए सामान्य स्तर है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में सोमवार तक राज्य में कहीं भी बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, कुछ जगहों पर बहुत हल्की बौछारें पड़ सकती है।
मुंबई शहर में आम तौर पर मॉनसून की बारिश धीरे-धीरे कम होती है, लेकिन इस साल ऐसा होता नहीं दिख रहा है और बारिश अचानक बंद हो गयी। इस महीने शुरुआती में शुरू के दो दिन हल्की बारिश हुई। हालाँकि, बीते तीन दिनों से मुंबई में बारिश नहीं हुई है और अब आगे भी बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है।
यह भी पढ़ें

Maharashtra Weather: राज्य से बारिश गायब, बढ़ी गर्मी! जानें अगले 48 घंटों के मौसम का हाल

मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए बारिश का सीजन लगभग ख़त्म हो गया है। चूंकि मुंबई में अक्टूबर महीने में सामान्य तौर पर 91.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल यह आंकड़ा बहुत दूर है। आगामी दिनों में बारिश की भी संभावना नहीं है।

मॉनसून के जाने का आया समय!

मौजूदा मौसमी सिस्टम मॉनसून के अलविदा (Mumbai Monsoon Withdraw) होने के संकेत दे रहे हैं और चंद दिनों में मुंबई से मॉनसून की विदाई तय मानी जा रही है। आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास उत्तरी महाराष्ट्र से मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों से मॉनसून के जाने में पांच से दस दिन लगते हैं।
बता दें कि मॉनसून के जाने के बाद मुंबई, ठाणे और पालघर में अप्रैल के पहले पखवाड़े तक बारिश नहीं होती है। हालांकि अरब सागर में और कोंकण तट के पास पोस्ट मॉनसून चक्रवात या प्रणाली बनने पर बारिश हो सकती है। लेकिन इसकी संभावना कम ही होती है।

मुंबई में कितनी हुई बारिश?

मौसम विभाग केवल 1 जून से 30 सितंबर तक होने वाली बारिश को ही मॉनसून सीजन की बारिश मानता है। इस अवधि में मुंबई के सांताक्रूज़ मौसम केंद्र पर 2978 मिमी और कोलाबा मौसम केंद्र में 2398 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि इस साल मॉनसून के दौरान मुंबई में लंबे समय तक बारिश नहीं हुई। वहीँ, शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलें लगभग भर गयीं हैं। इसलिए अगले मॉनसून तक पानी की कटौती नहीं होगी।

उमस भरा रहेगा अक्टूबर?

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहेगा। जबकि इस दौरान तेज धूप के साथ उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है।
mumbai_rain_news.jpg

Hindi News/ Mumbai / Mumbai Weather: मुंबई से जल्द विदा होगा मॉनसून, अब बारिश की उम्मीद नहीं, उमस भरी गर्मी के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो