scriptMaharashtra News: दशहरा रैली से पहले शिंदे और ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल | Maharashtra News: Ahead of Dussehra rally, activists of Shinde and Thackeray faction clashed, video went viral | Patrika News
मुंबई

Maharashtra News: दशहरा रैली से पहले शिंदे और ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल

आज मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे गुट व शहर के बांद्रा इलाके में स्थित बीकेसी ग्राउंड (बीकेसी) में शिंदे खेमे की दहशरा रैली होगी। दशहरा रैलियों में शामिल होने अलग-अलग इलाकों से लाखों लोग मुंबई पहुंच रहे हैं। इस बीच शिंदे और ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। शाहपुर के पास शिवसेना नासिक शहर महिला अघाड़ी की कार्यकर्ताओं ने शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं पर सड़क पर हमला कर दिया।

मुंबईOct 05, 2022 / 05:59 pm

Siddharth

shinde_supporters_thrashed_on_road_by_women_shiv_sainiks.jpg

Shinde supporters thrashed on road by women Shiv Sainiks

आज मुंबई में होने जा रहीं दो दशहरा रैलियों के बीच महाराष्ट्र का सियासी माहौल गरमा गया है। दरअसल शिवसेना से बगावत करने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे दशहरा के अवसर पर मुंबई में सभाओं के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। इन सभाओं को लेकर दोनों खेमों के कार्यकर्ता भी जोश में नजर आ रहे हैं। हालांकि नासिक शिंदे और ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। शाहपुर के पास शिवसेना नासिक शहर महिला अघाड़ी की कार्यकर्ताओं ने शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं पर सड़क पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे गुट के कार्यकर्ता ट्रैवल बस में बैठीं शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं की तरफ देखकर कुछ इशारा कर रहे थे। जिसके बाद उद्धव ठाकरे गुट की समर्थक महिला कार्यकर्ताओं ने शिंदे खेमे के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें

Dussehra Rally 2022: जानें क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क का इतिहास, जहां कुछ ही देर में होगी शिवसेना की दशहरा रैली

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना की महिला पदाधिकारियों ने सड़क पर ही गाड़ी को रोक दिया और शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं को गाड़ी से उतारकर उनके साथ जमकर हाथा-पाई की। यह घटना शाहपुर शहर के पास की है। जिन शिंदे समर्थकों को पीटा गया वे अहमदनगर जिले के रहने वाले हैं। पिटाई की घटना के बाद शाहपुर इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शिंदे समर्थक विधायक सुहास कांडे ने बताया कि नंदगांव विधानसभा क्षेत्र के करीब 10 से 12 हजार कार्यकर्ता बुधवार को मुंबई के बीकेसी मैदान में सीएम एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली में हिस्सा होंगे। उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे और शिंदे नीत, दोनों खेमा असली शिवसेना होने का दावा ठोक रहा हैं और उनकी रैली को उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे मध्य मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में उसी दिन अपने खेमे की रैली को संबोधित करेंगे। दोनों ही गुटों ने ही शिवाजी पार्क में रैली करने की बात कही, लेकिन बीएमसी ने दोनों खेमें को शिवाजी पार्क में रैली करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद उद्धव ठाकरे गुट ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रूख किया जहां से उन्हें शिवाजी पार्क में रैली करने की इजाजत मिल गई। शिवसेना का साल 1966 में गठन होने के बाद से वार्षिक दशहरा रैली उसकी परंपरा रही है।

Hindi News/ Mumbai / Maharashtra News: दशहरा रैली से पहले शिंदे और ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल

ट्रेंडिंग वीडियो