प्रदेश में कमजोर हुई पुरवा हवा
राजधानी
लखनऊ में इस वर्ष मानसून में 696.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह सामान्य से दो फीसदी ज्यादा रही। पिछले साल 639 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस मानसून छह फीसदी ज्यादा बारिश हुई। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार मानसून इस बार देरी से वापस लौटा। इसकी वापसी के साथ ही नम पुरवा हवा कमजोर हो गई, शुष्क पछुआ तेज हो गई।
कैसा रहेगा मौसम?
अब रात के समय क्रमिक रूप से तापमान में गिरावट अब शुरू हो जाएगी। दिन में धूप का असर रहेगा। कुछ दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर तक हल्की बदली छाएगी। शाम तक आसमान फिर साफ हो जाएगा।