scriptकुछ दिनों में ज़हर बरसाएगें बादल, यहां रहने वाले लोगों की जान को खतरा | Dangerous kivu lake in Africa | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

कुछ दिनों में ज़हर बरसाएगें बादल, यहां रहने वाले लोगों की जान को खतरा

अफ्रीका महाद्वीप में एक ऐसा द्वीप है जिसे अगर मौत का झील कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

Dec 24, 2017 / 11:54 am

Ravi Gupta

lake
नई दिल्ली। हम में से बहुत लोगों को घूमना पसंद है। तो वहीं कुछ लोगों को एडवेन्चर ट्रिप पसंद आते हैं। लेकिन जो भी हो हम हमेशा अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही घूमना पसंद करते हैं। ऐसी जगहों पर जाना ही हम नागवार समझते हैं जो कि खतरों से भरे है और जिससे हमारे जिंदगी को खतरा हो सकता है। वैसे तो दुनियाभर में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां जाना किसी जोखिम से कम नहीं है। कुछ ऐसे स्थान जहां जाने पर आपके जान को खतरा हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है।
lake
दरअसल अफ्रीका महाद्वीप में एक ऐसा द्वीप है जिसे अगर मौत का झील कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह झील डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो और रवांडा के बॉर्डर पर स्थित है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस झील की वजह से करीब २० लाख लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। इस झील के पानी से लाखों जीवों की जिंदगियां तबाह हो सकती है। इस झील का नाम है किवु लेक।
kivu
इस झील में मिथेन गैस बन रही है जो कि इतनी प्रभावशाली है कि इससे लोगों की जान तक जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इस झील के पानी से अगर बादल आ गए तो इससे जिंदगी खतरे में आ सकती है। इस झील में मिथेन गैस लगातार बन रही है। अगर झील का ये पानी गर्मी से भाप बनकर बादल बन जाएं और फिर ये बादल बरसें तो इससे यहां के आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों की जान पर खतरा बन सकता है। यहां के लोगों में किवु लेक के नाम का दहशत है। लोग इससे दूरी बनाकर रहना ही पसंद करते है। यहां तक कि पर्यटक इसके आसपास के इलाकों में जाना भी पसंद नहीं करते है। दुनियाभर के अजीब और खतरनाक जगहों में अफ्रीका का ये मौत के झील का नाम भी शुमार है।

Hindi News / world / Miscellenous World / कुछ दिनों में ज़हर बरसाएगें बादल, यहां रहने वाले लोगों की जान को खतरा

ट्रेंडिंग वीडियो