scriptबिहार में लगा 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी | CM Nitish Kumar tweeted bihar has complete lockdown till May 15 | Patrika News
विविध भारत

बिहार में लगा 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया।

May 04, 2021 / 01:37 pm

Saurabh Sharma

photo_2021-05-04_12-25-42.jpg

पटना। बिहार में 15 मई तक तालाबंदी लागू की जाएगी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार 4 अप्रैल को ट्वीट किया, यह कहते हुए कि आपदा प्रबंधन समूह को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश देने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में बिहार में 11 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि इसव बारे में नीतीश कुमार ने क्या कहा है।

यह भी पढ़ेंः- Jammu and Kashmir में Corona Warriors को 5 से 10 हजार रुपए तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि

नीतीश कुमार ने किया ट्वीट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह ( Crisis management Group ) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः- लगातार तीसरे दिन कोविड 19 के नए केसों में गिरावट, 2 करोड़ से पार गए कुल मामले

24 घंटे में बिहार में कितने केस
अगर बात 24 घंटों में बिहार में नए केसों की बात करें तो 11400 आ चुके हैं। जिसके बाद कुल केसों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी हैै। जबकि प्रदेश में अभी 1 लाख से ज्यादा केस एक्टिव हैं। 24 घंटों में 82 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मरने वालों की संख्या 2821 पहुंच गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा असर पटना में देखने को मिल रहा है। जहां पर कुल मामलों की संख्या करीब 18000 पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ेंः- तमिलनाडु में बढ़े प्रतिबंध, दोपहर 12 बजे तक दुकानों को खोलने का आदेश

देश में 2 करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना के मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में केविड 19 के 3,57,229 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो गई है। दुनिया भारत दूसरा ऐसा देश है जहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ के पार है। भारत से आगे अमरीका है, कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ के पार चली गई है। अगर बात मौतों की करें तो बीते 24 घंटे में 3,449 नई मौतों सामने आ चुकी है। जियके बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,66,13,292 है।

Hindi News/ Miscellenous India / बिहार में लगा 15 मई तक पूर्ण लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो