scriptमायके जाने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बंधक बनाकर पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, फिर… | Husband burnt his wife with hot tongs and done domestic violence in Meerut | Patrika News
मेरठ

मायके जाने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बंधक बनाकर पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, फिर…

Meerut में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ इस कदर मारपीट की है कि जख्म देख लोग दंग रह गए। महिला के पति ने उसे इतना मारा है कि उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं।  

मेरठSep 06, 2024 / 06:01 pm

Nishant Kumar

Victim from Meerut

victim of Domestic violence

Meerut के चमन कॉलोनी के रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का व्यवहार उसके साथ हिंसक रहता है। वो आये दिन उसे तरह-तरह की यातनाएं देता है। 
महिला की सात साल पहले Meerut के लोहियानगर थाने के काशीराम में रहने वाले सलीम के बेटे नदीम से शादी हुई थी। उसकी 6 साल की एक बेटी है। उसके पति के साथ विवाद होने की वजह से वो डेढ़ साल से अपने मां के यहां रह रही थी। आरोपी तीन सितंबर को चमन कॉलोनी पंहुचा और पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने लगा।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने गोरखपुर में 365 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, 7 सितंबर को अभ्यर्थियों से मिलेंगे

गर्म चिमटे से जलाया 

महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दो घंटे तक कमरे में बंद रखा और गर्म चिमटे से उसे जलाया। इतना ही नहीं उसे जलाने के बाद डंडे से उसकी पिटाई की। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। महिला ने आरोप लगाया कि वो डेढ़ साल से अपनी मां के साथ न्याय के लिए भटक रही है लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। पुलिस भी उसकी नहीं सुनती है। पुलिस ने अभी तक कार्यवाई नहीं की।  

Hindi News/ Meerut / मायके जाने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बंधक बनाकर पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, फिर…

ट्रेंडिंग वीडियो