scriptअब मात्र आधे घंटे में गाजियाबाद से पहुंचेंगे मेरठ, रक्षाबंधन से दौड़ेगी ‘NAMO Bharat’ ट्रेन, जानें खासियत | Ghaziabad to meerut only in half an hour by ‘NAMO Bharat’ train | Patrika News
मेरठ

अब मात्र आधे घंटे में गाजियाबाद से पहुंचेंगे मेरठ, रक्षाबंधन से दौड़ेगी ‘NAMO Bharat’ ट्रेन, जानें खासियत

रक्षाबंधन पर केंद्र सरकार ने यात्रियों को एक तोहफा दिया है। कल से गाजियाबाद से मेरठ के बिच ‘NAMO Bharat’ ट्रेन चलेगी। इसका किराया 110 रुपये है। 

मेरठAug 18, 2024 / 09:21 pm

Vishnu Bajpai

रक्षाबंधन के त्यौहार पर गाजियाबाद और मेरठ के लोगों को एक ख़ास तोहफा मिला है। अब ‘NAMO Bharat’ ट्रेन से गाजियाबाद से मेरठ तक 42 किलोमीटर का सफर मात्र आधे घंटे में तय होगा। आज दोपहर 2 बजे RRTS स्टेशन यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। ‘NAMO Bharat’ चलने पर दिल्ली से सफर करने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा। 
आज एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि ‘नमो भारत’ ट्रेन का संचालन अब गाजियाबाद से मेरठ तक के लिए शुरू हो गया है। इससे पहले ‘नमो भारत’ ट्रेन साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ के बीच चल रही थी। लेकिन आज से गाजियाबाद से मेरठ तक चलेगी। कल दोपहर 2 बजे से यात्रियों के लिए मेरठ साउथ स्टेशन से खोला जाएगा। 

कितना होगा ‘NAMO Bharat’ का किराया ?

साहिबाबाद से मेरठ की दूरी 42 किलोमीटर है। ‘वंदे भारत ट्रेन’ आधे घंटे से भी कम में दूरी तय करेगी। इस ट्रेन से स्टैंडर्ड क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को 110 और प्रीमियम क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को 220 रुपए किराया देना होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने पर तकरीबन 2 घंटे का समय लगता है, निजी वाहनों से साहिबाबाद से मेरठ के लिए तकरीबन डेढ़ घंटे का वक़्त लगता है। नमो भारत चलने से यह दूरी आधे घंटे से कम समय में तय की जाएगी। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा। 
यह भी पढ़ें

प्रयागराज स्टेशन पर रेलवे ने बंद की यह सुविधा, महाकुंभ 2025 के चलते लिया गया निर्णय

क्या है ‘NAMO Bharat’ की खासियत ? 

नमो भारत ट्रैन को रैपिडएक्स के नाम से जाना जाता है। भारत की पहली सेमि हाई स्पीड ट्रैन प्रोजेक्ट के तहत इसे तैयार किय गया है। इस ट्रेन 6 कोच है। सामान्य कोच में 72 और प्रीमियम कोच में 62 सीटें हैं। इस ट्रैन में 1700 लोग एक साथ बैठकर यात्रा कर सकते हैं। इस ट्रैन के हर कोच में Wi-Fi, CCTV, Emergency Talkback Button, Display Screen और यात्रियों के लिए बैग रखने की सुविधा होगी। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए अंतिम कोच में अलग जगह है।

Hindi News/ Meerut / अब मात्र आधे घंटे में गाजियाबाद से पहुंचेंगे मेरठ, रक्षाबंधन से दौड़ेगी ‘NAMO Bharat’ ट्रेन, जानें खासियत

ट्रेंडिंग वीडियो