scriptकिशोरी से गैंगरेप, जिस पर किया भरोसा, उसी ने दिया धोखा, दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी | A teenager was gang raped, the person she trusted betrayed her | Patrika News
मेरठ

किशोरी से गैंगरेप, जिस पर किया भरोसा, उसी ने दिया धोखा, दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी

Meerut Gang Rape: किशोरी ने जिस पर विश्वास किया, उसी ने भरोसे का कत्ल कर दिया। मकान दिखाने के बहाने घर से ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है।

मेरठSep 08, 2024 / 12:01 pm

Aman Pandey

Meerut Gang Rape
Meerut Gang Rape: मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में किशोरी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। बदहवास हालात में किशोरी एक खाली मकान में नौ घंटे तक पड़ी रही, जिसको पहले अस्पताल ले जाया गया मगर गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
लोहियानगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी पास के दूसरे मोहल्ले में सिलाई सीखने के लिए जाती है। शनिवार सुबह 10 बजे किशोरी हर रोज की तरह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। शाम को परिवार के लोग काम पर से घर लौटे तो बेटी को न पाकर परेशान हो गए। जानकारी मिली कि किशोरी पास के एक दूसरे मोहल्ले में खाली बंद मकान में बेहोश पड़ी है। उसके कपड़े फटे हैं और उसके साथ दरिंदगी की गई है। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी को संभाला।

किशोरी की हालत गंभीर

किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। किशोरी की हालत उसके साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रही थी। सूचना पाकर लोहियानगर पुलिस और फोरेंसिक टीम आ गई। पुलिस ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस को परिजनों की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें तालिब नामक युवक को नामजद किया गया है। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक महिला की भूमिका संदिग्ध

एक महिला की भूमिका भी संदिग्ध निकलकर आ रही है। वह महिला एक युवक के बुलाने पर पहुंची थी, जिसने उस किशोरी के कपड़े बदल दिए थे लेकिन दरिंदगी के निशान छिपा नहीं पाई।

‘शासन-प्रशासन की निष्क्रियता निंदनीय’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने सोशल मी‌डिया एक्स पर लिखा, “मेरठ में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर शासन-प्रशासन की निष्क्रियता घटना के समान ही घोर निंदनीय है। इंसाफ़ हो!”

Hindi News/ Meerut / किशोरी से गैंगरेप, जिस पर किया भरोसा, उसी ने दिया धोखा, दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी

ट्रेंडिंग वीडियो