आपको बता दें कि मरीजों की शिकायत पर घोसी से सपा सांसद राजीव राय जिला अस्पताल पहुंचे थे। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बहुत से डॉक्टर अपने चैंबर नहीं पाए गए। जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी भी अपने चैंबर में काफी बाद में आए। पीछे से मरीजों ने डॉक्टर पर काफी आरोप लगाए। जब सांसद ने इसका कारण पूछा तो डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी सांसद के साथ बदसलूकी पर उतर आया। सीएमएस के मना करने पर भी डॉक्टर नहीं रुका।
इससे सांसद काफी नाराज हो गए और साथ में मौजूद सीएमएस डॉक्टर धनंजय सिंह को डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी करने को कहा। शाम तक सीएमएस ने डॉक्टर के खिलाफ नोटिस भी जारी कर दिया। परंतु इसके एक दिन बाद डॉक्टर ने राजीव राय और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।