scriptNew District in UP: 76 जिलों वाला प्रदेश बनेगा यूपी, महराजगंज जिले का होगा बंटवारा | UP will have 76 districts Maharajganj will divide and Farenda will be new district | Patrika News
महाराजगंज

New District in UP: 76 जिलों वाला प्रदेश बनेगा यूपी, महराजगंज जिले का होगा बंटवारा

New District in UP: उत्तर प्रदेश में जल्द ही महाराजगंज जिले का बंटवारा करके नया जिला स्थापित किया जाएगा।

महाराजगंजSep 14, 2024 / 03:00 pm

Sanjana Singh

maharajganj

maharajganj

New District in UP: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले को जल्द ही दो जिलों में बांट दिया जाएगा। ऐसे में यूपी में 75 नहीं बल्कि 76 जिले हो जाएंगे। फरेंदा तहसील मुख्यालय को जिला बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए राजस्व विभाग ने गोरखपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर जिला बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है।
दरअसल, गोरखपुर जिले के तहसील बौपियरगंज और महराजगंज जिले के तहसील फरेन्दा और नौतनवा को मिलाकर प्रदेश का 76 वां जिला बनाने की तैयारी है। इस जिले का नाम फरेंदा रखा जा सकता है। इसको लेकर राजस्व विभाग का एक पत्र सामने आया है।
new district in up
पत्र में लिखा गया है कि इस संबंध में जनपद महराजगंज की तहसील फरेन्दा तहसील नौतनवा एवं जनपद गोरखपुर की तहसील बौपियरगंज को मिलाकर जनपद फरेंदा बनाये जाने के सम्बन्ध में अपनी आख्या एवं सुस्पष्ट संस्तुति आयुक्त, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर के माध्यम से परिषद को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

महाराजगंज जिले के बारे में कुछ और जानकारी…

  • महाराजगंज जिले की स्थापना 2 अक्टूबर 1989 को हुई थी। पहले यह गोरखपुर जिले का हिस्सा था, लेकिन प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इसे एक अलग जिले के रूप में गठित किया गया।
  • यह जिला उत्तर में नेपाल, पूर्व में कुशीनगर, दक्षिण में गोरखपुर और पश्चिम में सिद्धार्थनगर से घिरा हुआ है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार, महाराजगंज जिले की जनसंख्या लगभग 26 लाख थी। यह जनसंख्या वर्तमान समय में बढ़ी होगी।
  • महाराजगंज जिले में चार तहसीलें हैं – महराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, और निचलौल।
  • महाराजगंज जिले में 882 ग्राम पंचायतें और 101 न्याय पंचायतें हैं।

Hindi News/ Mahrajganj / New District in UP: 76 जिलों वाला प्रदेश बनेगा यूपी, महराजगंज जिले का होगा बंटवारा

ट्रेंडिंग वीडियो