scriptAlert in UP: दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए अलर्ट मोड पर महराजगंज पुलिस, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी | Maharajganj police alert in UP on Diwali 2024 Chhath Puja in increased vigilance on India-Nepal border | Patrika News
महाराजगंज

Alert in UP: दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए अलर्ट मोड पर महराजगंज पुलिस, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Alert in UP: उत्तर प्रदेश के बहराइच में मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन कार्यक्रम के दौरान हुए दंगे के बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस अलर्ट मोड पर है। 

महाराजगंजOct 22, 2024 / 12:32 pm

Vishnu Bajpai

Alert in UP: दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए अलर्ट मोड पर महराजगंज पुलिस, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Alert in UP: दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए अलर्ट मोड पर महराजगंज पुलिस, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Alert in UP: आने वाले दिनों में दीपावली और आस्था का महापर्व छठ का त्योहार है। ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने इन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की चुनौती है। बहराइच के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं।

त्योहारों पर महौल खराब करने वालों पर पुलिस की नजर

आगामी त्योहारों को लेकर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट और सतर्क है। त्योहारों में शरारती तत्व माहौल न खराब कर सकें, इसके लिए पुलिस लगातार दंगा नियंत्रण के लिए विशेष ड्रिल के साथ किसी भी परिस्थिति में दंगाइयों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए शस्त्र और हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रही है।
यह भी पढ़ें

पत्नी को गुजारे के लिए 10 हजार रुपये नहीं दे पाए रामपुर सपा सांसद, अब संपत्ति बेचकर होगी भरपाई

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

यूपी पुलिस भारत-नेपाल सीमा पर उस पार से आने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस शांति समिति और ग्राम सुरक्षा समितियां के साथ बैठक कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील भी कर रही है। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, ताकि त्योहारों में अराजक तत्व किसी भी तरह से कोई गड़बड़ी न कर पाएं।

महराजगंज में दंगा नियंत्रण अभ्यास शुरू

यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से सटे सभी थानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। शांति समिति के साथ पुलिस अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के नेतृत्व में 20 अक्टूबर को थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल गस्त की गई।

Hindi News / Mahrajganj / Alert in UP: दीपावली, छठ पूजा को देखते हुए अलर्ट मोड पर महराजगंज पुलिस, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

ट्रेंडिंग वीडियो