scriptसरायपाली में 3.80 करोड़ के मिले नकली नोट, साड़ियों में छिपाकर रायपुर ला रहा था युवक… पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा | Fake notes 3.80 crore found in Saraipali,bringing Raipur hiding saree | Patrika News
महासमुंद

सरायपाली में 3.80 करोड़ के मिले नकली नोट, साड़ियों में छिपाकर रायपुर ला रहा था युवक… पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

3.80 crore Fake notes in Saraipali : सरायपाली पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप से 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

महासमुंदFeb 02, 2024 / 12:32 pm

Kanakdurga jha

fake_notes.jpg
3.80 crore Fake notes in Saraipali : सरायपाली पुलिस ने गुरुवार को एक पिकअप से 3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वाहन चालक साड़ियों की आड़ में नकली नोटों का परिवहन कर रहा था। पूछताछ में पता चला है कि इन नकली नोटों को रायपुर में खपाने की प्लानिंग थी। पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप से एक व्यक्ति नकली नोट लेकर सारंगढ़ से रायपुर की तरफ जा रहा है।
सूचना पर अग्रसेन चौक सरायपाली में घेराबंदी कर आरोपी अरुण सिदार (18) सराईपाली थाना सारंगढ़ को पकड़ा। उसके पास चार प्लास्टिक की बोरियों में 500-500 रुपए के कुल 760 नकली नोटों के बंडल मिले। कुल 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद हुए। आरोपी ने बताया वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रुपयों की लालच में यह काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सरायपाली में धारा 489 (ख)(ग) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक और भी खुलासे हो सकते हैं। नकली नोटों के कारोबार से जुड़े लोगों की खोजबीन भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें

6 साल की बच्ची का अहमद ने किया बलात्कार, सहेलियों के साथ खेलता देख उठा ले गया दरींदा.. मासूम की हालत देख बेहोश हुई मां



मोबाइल से कर रहा था मॉनिटरिंग

एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी वाहन को किराया पर देता है। उसे किसी ने फोन किया और सामान ले जाने की बात कही थी। बैग व बोरी में क्या है, उसे यह जानकारी नहीं थी। उसे एक अनजान नंबर से कॉल आ रहे थे। प्रकरण में आरोपी के साथ-साथ और कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं। नकली नोटों की छपाई कहां की जा रही है। इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
3 करोड़ 80 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए। वाहन चालक से पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। नकली नोट की छपाई कहां की जा रही है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें और कौन लोग शामिल हैं, इसकी तफ्तीश की जा रही है। रास्ते में आरोपी की किस-किस व्यक्ति से बात हुई इसकी जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


-राकेश कुकरेजा, एसपी, महासमुंद

Hindi News / Mahasamund / सरायपाली में 3.80 करोड़ के मिले नकली नोट, साड़ियों में छिपाकर रायपुर ला रहा था युवक… पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो