scriptWorld Population Day 2018: जनसंख्या मामले में भारत होगा चीन से आगे, जानें कुछ और रोचक बातें | World population day 2018 know interesting facts | Patrika News
लखनऊ

World Population Day 2018: जनसंख्या मामले में भारत होगा चीन से आगे, जानें कुछ और रोचक बातें

आज 11 जुलाई को पूरी दुनिया में ‘वर्ल्‍ड पॉपुलेशन डे’ मनाया जा रहा है।

लखनऊJul 11, 2018 / 05:59 pm

Abhishek Gupta

World Population Day

World Population Day

लखनऊ. आज 11 जुलाई को पूरी दुनिया में ‘वर्ल्‍ड पॉपुलेशन डे’ मनाया जा रहा है। यह दिन लोगों में जनसंख्या के प्रति जागरूकता लाने के लिए निर्धारित किया गया है। और सन् 1989 में संयुक्त राष्ट्र की गवर्निंग काउंसिल ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। तभी से भारत व बाकी सभी देशों में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन होता आ रहा है। आज हम आपको इस मौके पर बताते हैं भारत और दुनिया की आबादी से जुड़े कुछ बेहद रोचक बातें।
दुनिया की आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है और बताया जा रहै कि अब दुनिया में कुल आबादी 7 अरब के पार पहुंच चुकी है। चीन 1.41 अरब आबादी के साथ सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। वहीं 1.35 अरब आबादी के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। विश्व की कुल आबादी में चीन की 19% और भारत की 18% की हिस्सेदारी है। इसको देखते हुए यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगी कि 2024 तक भारत, चीन की आबादी के आगे निकल जाएगा। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पहले ही यह दावा किया था कि भारत की आबादी 2024 तक चीन से ज्यादा होगी, वहीं 2030 तक भारत 1.5 अरब की आबादी वाला देश हो सकता है।
यूरोप के सारे देशों की कुल आबादी से काफी आगे है भारत-

अनुमान के मुताबिक, 10 जुलाई, 2017 तक भारत की जनसंख्‍या करीब 1 अरब, 34 करोड़ बताई गई है। गौर करने वाली बात यह है कि यूरोप के सारे देशों की कुल आबादी करीब 73 करोड़ है, जो अकेले भारत की तुलना में काफी कम है।दुनिया की आबादी करीब 7 अरब, 51 करोड़ है।
40 वर्षों में डबल हुई दुनिया की आबादी-
अगल यूएन के आंकड़े देखें जाए तो दुनिया की बढ़ती आबादी का लाइव अपडेट देने वाली साइट worldometers.info के मुताबिक, दुनिया की आबादी 1804 में पहली बार 1 अरब तक पहुंची थी, वहीं 1960 में दुनिया की आबादी 3 अरब के पार पहुंची थी। दिलचस्‍प बात यह है कि इसके बाद के सिर्फ 40 साल में (2000) ही दुनिया की आबादी दोगुनी होकर 6 अरब के आंकड़े को पार कर गई। worldometers.info के अनुसार 11 जुलाई 2018 तक दुनिया की आबादी 7.6 अरब को पार कर चुकी है।
चीन होगा भारत के पीछे-

एक अनुमान के मुताबिक 2025-30 तक भारत की जनसंख्या 1.65 अरब हो जाएगी। उस समय भारत चीन को पछाड़ते हुए आबादी के मामले में प्रथम स्थान पर आ जाएगा। इसी के साथ दुनिया की कुल आबादी 8 अरब 14 करोड़ तक पहुंच चुकी होगी।
भारत में यूपी जनसंख्या के मामले में सबसे आगे-

इसमें कोई दो राय नही हैं कि भारत में सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश यूपी है जो 21 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। पूरे देश के किसी अन्य स्टेट या केंद्र शासित प्रदेश की जनसंख्या इस आंकड़े के आसपास भी नहीं है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र हैं जिसकी कुल आबादी 13 करोड़ के करीब है।

Hindi News/ Lucknow / World Population Day 2018: जनसंख्या मामले में भारत होगा चीन से आगे, जानें कुछ और रोचक बातें

ट्रेंडिंग वीडियो