scriptUP By Election 2024: कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी अटकलें, सपा एमएलसी ने दिया बड़ा बयान   | UP By Election 2024: Speculation increased regarding seat sharing between Congress and SP, SP MLC gave a big statement | Patrika News
लखनऊ

UP By Election 2024: कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी अटकलें, सपा एमएलसी ने दिया बड़ा बयान  

UP By Election 2024: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर अटकले बानी हुई हैं। दोनों पार्टियों के बीच सीटों की संख्या अभी साफ नहीं हो पाई हैं। इस बीच सपा एमएलसी ने बड़ी बात कह दी है। 

लखनऊOct 22, 2024 / 06:17 pm

Nishant Kumar

UP By Election 2024

UP By Election 2024

UP By Election 2024: उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश की जनता को बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची और सपा-कांग्रेस गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर उत्त्सुकता बनी हुई है। इस बीच सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। 

सपा एमएलसी ने क्या कहा ?

समाजवादी पार्टी के एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सीटें मांगी थीं। हमारे लोगों ने अपनी बात रख दी है। हमारी बातचीत में हमारा जो अंतिम प्रस्ताव था वो कांग्रेस पार्टी के पास चला गया है। हमलोग पिछले तीन-चार दिन से इंतजार कर रहे हैं। उनकी स्टेट लीडरशिप का कहना है कि उनकी नेशनल लीडरशिप इस बात की घोषणा करेगी।
 
एमएलसी उदयवीर सिंह ने आगे कहा कि हमने जो दो सीटें ऑफर की हैं उसपर हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। कब जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस होगी और कब इस बात का फैसला होगा। कांग्रेस पांच सीटों की मांग कर रही है। हमने अपना प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। अजय राय जी अपने नेतृत्व से बात कर लें। हम भी अपने केंद्रीय नेतृत्व को बात पंहुचा दिए हैं। अब दोनों पार्टियों के केंद्रीय नेतृत्व के बीच जो बात होगी वो अंतिम बातचीत होगी। 
यह भी पढ़ें

UP By Election 2024: कांग्रेस का पांच सीटों पर दावा, केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा फैसला 

कांग्रेस ने की पांच सीटों की मांग 

प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं। INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी अटकले बनी हुई हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। अजय राय ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। 

Hindi News / Lucknow / UP By Election 2024: कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी अटकलें, सपा एमएलसी ने दिया बड़ा बयान  

ट्रेंडिंग वीडियो